सरगुजा जिले के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की आवश्यक जिलास्तरीय बैठक आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, बतौली में जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
📌 बैठक का एजेंडा:
सभी विकासखंडों में संगठन की सक्रियता की समीक्षा
जारी वरिष्ठता सूची में विद्यमान विसंगतियों पर चर्चा
दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा
विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श
सत्र 2025-26 की सदस्यता एवं सदस्यता शुल्क पर चर्चा
📌 बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दुर्ग में माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित आमसभा में प्रत्येक विकासखंड से अधिकतम संख्या में पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना को आधार मानते हुए पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) से CGPF पासबुक के नियमित संधारण हेतु आवश्यक प्रयास करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री कमलेश सिंह, श्री सुशील मिश्रा, श्री रामबिहारी गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री लव गुप्ता, श्री काजेश घोष, श्री बलराम भगत, श्री नंदकेश्वर प्रधान, श्री दीपलेश्वर पैंकरा सहित अनेक साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विशेष रूप से सीतापुर निवासी शिक्षक श्री डिलेश्वर पैंकरा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने दुर्ग आमसभा में सहभागिता के लिए साथियों के आवागमन हेतु अपनी ओर से 50-सीटर बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।
बैठक मे मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह, सीतापुर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्रा, अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित सोनी, मैनपाट ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यागिक, कार्यकारी अध्यक्ष योएल लकड़ा, बतौली ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर खलखो, राजेश गुप्ता, काजेश घोष, लव गुप्ता, राकेश दूबे, विशाल गुप्ता, विनोद यादव, मौजस्सम खान, सतीश एक्का, दीपलेश्वर पैंकरा, दयाराम भगत, मनोज गुप्ता, परमानंद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, परविन्द गुप्ता, विनय भारती, चमरू राम, जीवन बेक, ओम प्रकाश श्रीवास, वीरेंद्र लकड़ा, फूलदास टोप्पो, बलराम भगत,



