मैनपाट
विकासखण्ड मैनपाट के हायर सेकेंडरी कमलेश्वरपुर में आत्मानंद प्राचार्य राफेल बेक एवं BPO सतनारायण भगत के उपस्थिति मे विकासखण्ड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष व कल्पदेव यादव,के साथ साथ हायर सेकेण्डरी के व्याख्याता समयलाल चौहान, चंद्रकांत वैष्णव के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल मे विनोद कुमार ,श्रीमती कविता, श्रीमती कृष्णा वर्मा , श्रीमती शीला एक्का रहे। विकासखंड मैनपाट के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।

आयोजित होने ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम हायर सेकेण्डरी बन्दना , द्वितीय सेजेस हिंदी माध्यम नर्मदापुर व तृतीय सेजेस अंग्रेजी माध्यम नर्मदापुर रहे। विकासखंड स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रथम 2500, द्वितीय 2000 ,तृतीया को 1500 पुरस्कार एवं सांतवना पुरस्कार प्रत्येक को 1000 ₹ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री काजेश कुमार घोष के द्वारा किया गया



