साईबर जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 14.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशन पर रेंज साईबर थाना सरगुजा रेंज के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विश्व विद्यालय इंजिनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर जिला सरगुजा में साईबर सुरक्षा जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षक व समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

समाज सेवी संस्था सक्षम के कोषाध्यक्ष व जन शिक्षण संस्थान के पूर्व डॉयरेक्टर श्री राजीव पाठक जी के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कहा गया कि वर्तमान समय में होने वाले साईबर फ्रॉड ज्यादातर डीजिटल मोवाईल से हो रहे है जिसमें अनेकों प्रकार के फ्रॉड लिंक आते है जिसको क्लिक करने के दौरान आपका आधार नंबर बैंक एकाउंट तथा ओटीपी डालने हेतु ऑप्शन आता है जिसको आपके द्वारा भर दिये जाने के दौरान आपके साथ फ्राड हो जाता है तथा आप किसी बड़े हैकर के जाल में फसते जाते है तथा आपके साथ धोखा हो जाता है। ऐसे फांड लिंक को आपके द्वारा टच नहीं करना होगा तथा किसी अनजान नंवर से कोई कॉल आने पर उसके द्वारा आपको अपने बैंक या किसी भी प्रकार का डाक्यूमेंट का साझा नहीं करना चाहिये। इन सभी टेक्नीकल वातों का आप अपने परिवार के सदस्यों को अच्छी तरीके से साझा करते हुये साईबर फाड से बचने हेतु उन्होनें प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अगली कड़ी में रेंज साईवर थाना के सहायक उपनिरीक्षक मनोज उपाध्याय व प्रधान आरक्षक मिवलेस पाठक द्वारा साईवर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं को अपने टेक्नीकल जानकारियों को विस्तृत जानकारी देते हुये उनके द्वारा समझाया गया कि वर्तमान समय में बच्चो को ऑनलाईन गेम खेलने की सौक होते जा रहा है जिसका दुष्परिणाम एवं आर्थिक क्षति से बचने के बारे मे फोकस देते हुये तथा साईबर फाड होने पर साईबर हेल्प लाईन पोर्टल 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करने एवं मोबाईल गुम होने पर ऑनलाईन साईबर पोर्टल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अनजान लिंक को टच न करने सोशल मीडिया पर अपनी गौपनीय जानकारी शेयर न करने व सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने की सलाह दिया गया। ऑन लाईन लेनदेन के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमान करने तथा किसी अनजान व्यक्ति को अपने पासवर्ड की गोपनीयता शेयर न करने की सलाह के बारे बताये। साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि किसी संस्था, बैक एवं अन्य कारण हेतु कस्टमर केयर का नम्बर खोजने हेतु गुगल का उपयोग न करें एवं साईबर बुलिग साईबर फिशिंग एवं साईबर स्टाकिंग के संबंध मे भी विस्तृत जानकारी से कालेज के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
साईबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान विश्व विद्यालय इंजिनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर जिला सरगुजा के समस्त छात्र-छात्राओ सहितं महाविद्यालय के शिक्षक व समस्त स्टाप सहित समाज सेवी संस्था सक्षम के कोषाध्यक्ष व जन शिक्षण संस्थान के पूर्व डॉयरेक्टर श्री राजीव पाठक जी एवं रेंज साईबर थाना के अधिकारी/कर्मचारी सउनि मनोज उपाध्याय प्रधान आरक्षक मिथलेस पाठक महिला आरक्षक सुषमा पैकरा कुल लगभग 300 लोग उपस्थित रहें।



