रायपुर/ हितेश जैन के द्वारा यह मामला 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है हितेश जैन के द्वारा पैसा नहीं लौटाने पर पीड़ित विवेक सिंह ठाकुर ने अपने वकील श्री नमन सिंह ठाकुर के द्वारा हितेश जैन के बाउंस चेक पर नोटिस भेजा गया उसके पश्चात भी हितेश जैन के द्वारा पैसा नहीं देना और पीड़ित विवेक ठाकुर को जैन के द्वारा धमकी दिया जा रहा है, और पीड़ित विवेक सिंह ठाकुर के द्वारा हमारे जन दरबार न्यूज़ को यह भी पता चला है कि हितेश जैन के द्वारा छोटे छोटे कारोबारी जो कि छोटा मोटा व्यवसाय करके अपने परिवार को पाल रहे हैं ऐसे लोगों से लगभग 10 करोड़ की ठगी किया गया है, और इसके साथ साथ अपने आप को किसी बड़े भाजपा नेता का भाई होना बता कर काम दिलाने के नाम पर यह ठगी करता आया है और फर्जी वर्क आर्डर भी जारी कर देता है यह खुलासा पूरे सबूतों के साथ विवेक ठाकुर के द्वारा जल्द ही किया जाएगा।



