राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक इंटेसिंफाईड आईईसी कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल तिल्दा विकास खंड पलारी जिला बलौदाबाजार भाटापारा में इंटेसिंफाईड आई ई सी कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र -छात्राओं एचआईवी/एड्स के संबंध में अवगत कराते हुए आउटरीच वर्कर धनंजय पटेल ने अपने उद्धबोधन में कहा कि शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर एच. आई. वी. संक्रमण के विषय में जानकारी प्रसारित करना है। ताकि एच आई वी के संक्रमण से बचा जा सके। एच आई वी संक्रमण फैलने का 4 कारण एवं यौनजनित रोग के लक्षण के बारे में विस्तार रूप से जानकरी दिया गया। एचआई वी और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 भारत का एक केंद्रीय कानून है जो एचआईवी और एड्स से संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करता है और एचआईवी के प्रसार को रोकने का प्रावधान करता है। यह अधिनियम 10 सितंबर, 2018 को लागू हुआ और एचआईवी/एड्स से संबंधित भेदभाव को समाप्त करने, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने, और शिकायतों के निवारण के लिए एक मजबूत तंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखता है। साथ ही ज्यादा जानकरी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर संपर्क करने को कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासकीय हाई स्कूल तिल्दा विकास खंड पलारी जिला बलौदाबाजार भाटापारा के प्राचार्य भाग लाल कोसले का सराहनीय योगदान रहा।



