वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार नए कानून की जानकारी के लिए स्थानीय कला केंद्र अम्बिकापुर में प्रदर्शनी लगाई गई है। इसी क्रम में आज दशमेश हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु आमंत्रित किया गया था। दशमेश पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर की शिक्षिका रूपा हालदार, विशेष दुबे के नेतृत्व में अवलोकन हेतु उपस्थित हुए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा के द्वारा बच्चों को नए कानून के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयास करने एवं कड़ी मेहनत करने का समझाइश दिए।उप निरीक्षक अभय तिवारी यातायात पुलिस के द्वारा कार्यक्रम में फैसलीटेशन किया गया।इस अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की ओर से मंगल पाण्डेय, साहित्यकार, कवि रंगकर्मी मोटीवेशनल स्पीकर संतोष दास “सरल “, रणधीर सिंह , जिला विधिक सहायता अभिकरण सरगुजा से पुष्य मित्र मल्तियार ,प्रधान आरक्षक दलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक सिलास चंद्र एक्का एवं महिला आरक्षक ममता उपस्थित रहीं।



