चिरमिरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 में हमारे चिरमिरी क्षेत्र को कोई भी बड़ी सौगात नहीं मिली है, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा रोष और निराशा व्याप्त है। यह बजट यह स्पष्ट करता है कि सरकार ने चिरमिरी जैसे पिछड़े और श्रमिक बहुल क्षेत्रों की पूरी तरह अनदेखी की है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि बजट में न तो कोई ठोस विकास परियोजना शामिल की गई है और न ही स्थायी रोजगार सृजन के लिए युवाओं को कोई बड़ी योजना दी गई है। बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए यह बजट पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ है।क्षेत्र को पर्यटन के लिए भी कोई बजट नहीं दिया गया।
कोई नया महाविद्यालय लॉ कॉलेज B.Ed कॉलेज नहीं कांग्रेस के द्वारा खोला जा रहा और औद्योगिक क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है
उन्होंने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र लंबे समय से उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं की मांग करता आ रहा है, लेकिन इस बजट में इन सभी विषयों पर सरकार मौन है। खासकर युवाओं के लिए स्थायी रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कोई ठोस योजना नहीं होना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।
शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही है, जमीनी स्तर पर विकास और रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि चिरमिरी क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए तथा युवाओं के लिए ठोस रोजगारपरक योजनाएं तुरंत लागू की जाएं।
यदि सरकार ने क्षेत्र की उपेक्षा जारी रखी तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन के माध्यम से सशक्त विरोध दर्ज कराएगी।
— शिवांश जैन
ब्लॉक अध्यक्ष,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, चिरमिरी



