रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को घोषणा का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस संबंध में रेहान रजा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लंबे समय से कर्मचारियों को प्रमुख मांग रही है, जिसे राज्य सरकार ने बजट में शामिल कर कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है।



