प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा स्थानीय नव विश्व भवन चोपड़ापारा में शिक्षक दिवस के अवसर पर 7 सितंबर 2025 रविवार को संध्या 5:00 बजे से “शिक्षक – ज्ञान संस्कार और प्रेरणा के स्रोत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है! सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारीज द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाश्वत जीवन मूल्यों के प्रति निष्ठावान व्यक्तियों का एक छोटा सा संगठन भी मूल्य निष्ठ समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने में समर्थ होता है तथा देश के नवनिर्माण और युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित करने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है! इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को लेकर ब्रह्मकुमारीज द्वारा ऐसे आयोजन समय प्रति समय किया जाता है! उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है!



