अंबिकापुर ।
बूथ , मंडल व जिला में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के लिए आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला के उद्घाटन एवं समापन सत्र सहित पाँच सत्र रखे गए । सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने
उद्घाटन सत्र के प्रस्तावना उद्बोधन में प्रशिक्षण वर्ग के महत्व को बताया ।

द्वितीय सत्र में महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में विषय वक्ता अंबिकेश केशरी ने प्रशिक्षण योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की तिथि, स्थान , विषय वक्ताओं के नाम , जिला स्तर पर वक्ताओं की सूची एवं मंडल प्रशिक्षण की तिथि के बारे में जानकारी दी ।
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में तृतीय सत्र के विषय वक्ता सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक ज्ञान प्रकाश दुबे ने पीपीटी नवाचार अंतर्गत वर्तमान परिपेक्ष्य में
एआई का प्रयोग और मीडिया-सोशल मीडिया कंटेंट सहित अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी ।
चौथे सत्र की अध्यक्षता सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की । चौथे सत्र के विषय वक्ता आर एस एस के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने कहा कि हमारी पहचान विश्वस्तर पर सबसे ऊपर होने लगा है , २०४७ के विकसित भारत के संकल्प पर पीएम मोदी नजर बनाये हुए हैं , आज हमारा सोच राष्ट्रवादी होना चाहिए और इसी प्रकार भाजपा संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी का उस पद के अनुरूप विज़न होना चाहिए । उन्होंने विषय पीपीटी पंच परिवर्तन अंतर्गत कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण , नागरिक कर्तव्य बोध और स्व आचरण को विस्तार से परिभाषित किया ।
जिज्ञासा समाधान एवं समापन के अंतिम सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने अध्यक्षता की । इस सत्र के विषय वक्ता भारत सिंह सिसोदिया ने होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रमों और विषयों पर विस्तार से जानकारी दी ।
जिला कार्यशाला के प्रारंभ में अपेक्षित पदाधिकारियों का पंजीयन और भाजपा ध्वजारोहण के बाद भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । वंदे मातरम व वर्ग गीत की प्रस्तुति के पश्चात सत्र अध्यक्षों एवं विषय वक्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित की गई ।
प्रशिक्षण के सभी सत्रों का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण टोली के पदाधिकारियों में अंबिकेश केशरी , श्रीमति अरुणा सिंह, इंदर भगत, राधेश्याम ठाकुर सहित विकास पांडेय, निलेश सिंह , निश्चल प्रताप सिंह , श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, श्रीमती मधु चौदाहा, मधुसूदन शुक्ला , जन्मजय मिश्रा , रजनीश पांडेय, चंद्रिका यादव , वैभव सिंह देव , रज्जू राम , नीरू मिस्त्री, पूनम टेकाम, अनिल अग्रवाल , रुपेश दुबे, अजय सिंह बबलू, अनिल जयसवाल, विकास वर्मा , महेंद्र सिंह , श्रवण दास , संतोष दास , तजिंदर बग्गा, श्रीमती शुभांगी बिहाड़े, निशांत सिंह सोलू एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



