अंबिकापुर ।
भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा धर्मांतरण के विरुद्ध बनाए गए सशक्त कानून का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। यह कानून आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वृत्त शृंखला निकाली गई। इस दौरान पटाखे फोड़े गए एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि, “यह कानून आदिवासी समाज की पहचान और परंपराओं की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाकर सरकार ने समाज के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है।”
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि, “यह कानून विशेष रूप से महिलाओं और कमजोर वर्गों को प्रलोभन एवं दबाव से बचाने का कार्य करेगा। यह समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदर भगत ने कहा कि, “आदिवासी समाज सदियों से अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ जुड़ा हुआ है। इस कानून से उन पर हो रहे अन्याय पर प्रभावी रोक लगेगी।”
भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी पैकरा ने कहा कि, “यह कानून आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा का मजबूत माध्यम बनेगा। अजजा मोर्चा इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है।”
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष , विकास पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, निलेश सिंह, संतोष दास , रूपेश दुबे, जनमेजय मिश्रा अंकित जयसवाल, अनिल निराला , मनोज गुप्ता , करता राम गुप्ता , बिहारीलाल भगत , कमलेश टोप्पो, श्वेता गुप्ता, राकेश बबलू, शिवमंगल सिंह, अनिल तिवारी , मनोज कंसारी , शुभांगी बिहाड़े, राधा रवि, मधु चौदाहा, अवधेश केरकेट्टा, निरंजन राय, पुरुषोत्तम , सत्यम साहू , संजीव वर्मा , नकुल सोनकर, किंजल किशोर पांडे सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अजाजा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



