छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai के मार्गदर्शन में, संभाग प्रभारी Akhilesh Soni तथा सह-संभाग प्रभारी Dr. Rajiv Singh एवं जिला प्रभारी Rajendra Sharma की सहमति से, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष Ramesh Singh Thakur की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष Zeeshan Siddiqui द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।



