अम्बिकापुर ।
आज भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम की घोषणा की गई है ।
नव नियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं सदस्यों की जानकारी देते हुए जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी में उपाध्यक्ष जितेश्वर पाठक, अजीत सिंह, जय सिंह, सुनील तिवारी तथा रेमी लाल राजवाड़े, महामंत्री पद पर महेंद्र सिंह और अनिल तिवारी, मंत्री में विक्की सोनी, मनोज यादव, दिवस दुबे, विष्णुलाल राजवाड़े और प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं सह कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कार्यालय मंत्री सतीश सिंह एवं सह कार्यालय मंत्री आदित्य राजवाड़े, मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता एवं सह मीडिया प्रभारी महेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पुरोहित तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी आशिष गुप्ता, मन की बात प्रभारी कुनाल सिंह और
मन की बात सह प्रभारी के लिए राजू राजवाड़े को नियुक्त किया गया ।
उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों में महामाया मंडल का अध्यक्ष सत्यम सिंह, समलाया मण्डल दिलीप विश्वास, अंबिकापुर ग्रामीण राम पहल राजवाड़े, लखनपुर अवधेश कुमार यादव, देवगढ़ खेलावन निषाद, रामगढ़ कैलाश सिंह, लुण्ड्रा अरविन्द गुप्ता, धौरपुर बाली प्रसाद यादव, परसा समीर मण्डल, दरिमा कमलेश राजवाड़े, कुन्नी सत्यानारायण यादव, सीतापुर ओमप्रकाश गुप्ता, बतौली संजय यादव, राजपुर जागेश्वर अगरिया , मैनपाट कर्मातासी तथा विरेंद्र कुमार सिंह को नवागढ़ मण्डल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ।
आगे उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा भाजपा सरगुजा के कार्यसमिति सदस्य में सुनील बघेल, मनीष बारी, विन्देश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, रमाशंकर मिश्रा, विभूति राम, रामानंदन सिंह, सज्जू सिंह, प्रेमशंकर गुप्ता, ललिता श्रीवास्तव, तेजू चौधरी, रमेश जगते, शंकर चौधरी, अवधेश यादव, कमलेश राजवाड़े, कैलाश गिरी, शिवकुमार अग्रवाल, मदन अग्रवाल, अजीत सिंह, कमलेश्वर प्रसाद, तजिन्दर सिंह वेदी, राधेश्याम नागवंशी, नरेंद्र पैकरा, श्रवण यादव, शंकर यादव, त्रिवेणी यादव, नंद कुमार मोदी, कुंवर साय नाग, कृष्णा राजवाड़े और अमरपाल दास को शामिल किया गया है । तथा इसी क्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य में कैलाश ठाकुर, सरदार नक्षत्र सिंह, अमरदेव पैकरा, सुरेश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, अनेश्वर गुप्ता, सज्जु सिंह, देव सिंह, अवधेश गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, कपिल देव पाण्डेय और रामपुकार यादव शामिल हैं । स्थायी आमंत्रित सदस्यों की जानकारी देते हुए रूपेश दुबे ने बताया कि इस सूची में भारत सिंह सिरसौदिया, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, कमलभान सिंह, अनिल अग्रवाल, फुलेश्वरी सिंह, आकाश गुप्ता, अनिल जायसवाल, विजयनाथ सिंह, राजाराम भगत, विद्यानंद मिश्रा, जयजय मिश्रा, रोहित गुप्ता, राधेश्याम सिंह, अशोक गुप्ता, सोमनाथ सिंह तथा निलेश सिंह रहेंगे ।
किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसान हित, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। किसान मोर्चा पार्टी की वह मजबूत कड़ी है, जो किसानों की आवाज़ को संगठन और सरकार तक पहुँचाने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की नीति, सिद्धांत और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएंगे और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।



