अम्बिकापुर ।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े का सरगुजा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरगुजा प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाया एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया।

भाजपा कार्यालय के बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का अभिन्न अंग है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को पहुँचाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचानी चाहिए, जिससे समाज के वंचित वर्गों को वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने आगामी संगठन विस्तार पर भी बल दिया और कहा कि सरगुजा संभाग भाजपा के संगठनात्मक रूप से मजबूत क्षेत्र में से एक है, इसे और सशक्त बनाने का कार्य मोर्चा की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। समाज के उत्थान के लिए हमें जमीन पर उतरकर कार्य करना होगा। भाजपा का इतिहास सेवा और संगठन का इतिहास है, और हमें उसी परंपरा को आगे बढ़ाना है।
जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और हमें समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुननी होंगी। अजा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें, यही संगठन की अपेक्षा है।
प्रदेश मंत्री अवधेश सोनकर ने कहा कि संगठन तभी सशक्त होता है जब उसमें समर्पण और अनुशासन दोनों का समावेश हो। अनुसूचित जाति मोर्चा ने हमेशा पार्टी को मजबूती देने का काम किया है और हमें इसी दिशा में आगे बढ़ते रहना है।
स्वागत उद्बोधन एवं मंच संचालन में जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि सरगुजा में अनुसूचित जाति मोर्चा तेजी से अपने विस्तार की दिशा में बढ़ रहा है। हर मंडल, हर बूथ तक संगठन को सक्रिय करने का लक्ष्य लेकर हम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
बैठक को अंबिकेश केशरी, त्रिलोक कपूर कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की कड़ी में मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने सबका आभार जताया ।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधु चौदहा, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, ममो जिलाध्यक्ष कोरिया धर्मवंती राजवाड़े, आलोक दुबे, ध्रुव कुमार रवि, राजाराम नायक, अनिल जायसवाल, अभिषेक सिंहदेव, नीलम राजवाड़े, लक्षणधारी , सुरेश सोनकर, विक्रांत सोनकर, गुड्डु सोनकर, विजय सोनकर, विनोद सारथी, लालचंद , अशोक तलसा, अशोक सोनवानी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



