अम्बिकापुर ।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ( सोलू) के साथ युमो के कार्यकर्ताओं द्वारा गत मंगलवार को स्थानीय गांधी चौक पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान निशांत सिंह और कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं दो सवारी से ज्यादा लोगों को न बैठाने की सलाह दी और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे लोगों को रोककर उन्हें उनके जीवन के मूल्य को समझाया।

इस अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं स्वयं की लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। भाजयुमो का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को जिम्मेदार बनाना है ताकि वे सुरक्षित होकर अपने घर पहुँच सकें।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी पोस्टर ले रखा था, जिन पर ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ और ‘हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें’ “तीन सवारी जान पे भारी”जैसे नारे लिखे थे।
यातायात पुलिस के सहयोग के लिए उन्होंने
आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
जागरूकता अभियान में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुश्री प्रिया सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम सिंह भदौरिया, रिशु अंबष्ट, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, अतीश पांडे, प्रीतेश दुबे , अभिषेक माथुर, शैलेन्द्र चौबे, आनंद साहू, आयुष दुबे, रोहन मंडल, विशाल सिंह, प्रियांशु चौबे एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।



