*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज की गरिमामय उपस्थिति व मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास व प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया ..*
*जगदलपुर*
*आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के मार्गदर्शन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के द्वारा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा”महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम”के नाम और ढांचे में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहर के सिरहासर नगरगुड़ी के समक्ष एकदिवसीय उपवास व प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।*
*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का MNREGA कानून में बदलाव मज़दूर विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर चोट है और मज़दूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला फ़ैसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुधार की आड़ में लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी स्कीम, MNREGA को खत्म कर दिया है।*
*यह महात्मा गांधी के विज़न को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम करने का अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है। अब तक, MNREGA संविधान के आर्टिकल 21 के तहत मिले अधिकारों पर आधारित एक गारंटी थी। नए फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, सेंट्रल कंट्रोल वाली स्कीम में बदल दिया है। बैज ने कहा कि MNREGA गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की इज्ज़त और डिसेंट्रलाइज़्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण है।मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज समस्त जिला मुख्यालयों सहित बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के द्वारा भी एक दिवसीय भूख हड़ताल कर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया है…*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और गरीब मजदूरों के अधिकारों से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है लोकसभा के पिछले सत्र की समाप्ति के बाद जिस तरह से बिना व्यापक चर्चा के एक विधेयक लाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर VB-G RAM G कर दिया गया, वह मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी कदम है।भाजपा गांधी के विचारों से घबराकर उनके नाम को इतिहास से मिटाना चाहती है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।*
*इस दौरान प्रभारी शकील रिज़वी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव,हनुमान द्विवेदी, अतिरिक्त शुक्ला, संतोष यादव,अनवर खान, वीरेंद्र परिहार, संजय पाणिग्रही,वीरेंद्र साहनी, हरिसिंह,,पूर्व विधायक राजमन बेंजाम,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,बलराम यादव,फूलसिंह बघेल,मंडल अध्यक्ष गणेश बघेल,भोजराज नाग,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,चम्पा ठाकुर, कोमल सेना,सुषमा सुता,यूंका महासचिव सुरज कश्यप,NSUI प्रदेश महासचिव आदित्य बिसेन, विक्रांत सिंह,युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा,एनएसयूआई विशाल खंबारी,एम वेंकट राव,रविशंकर तिवारी, विजेंद्र ठाकुर,संदीप दास,आकिब रजा,सोनरु नाग,वैभव नेताम,रजत जोशी,आदर्श नायक, प्रभुदास नाग,प्रदीप सेठिया,हेमंत पाण्डेय, उस्मान रज़ा,कृष्णा उपाध्याय, तरणजीत सिंह,इन्दर झज्ज,जुनैद खान,अजय पाण्डेय,तरसेम जस्वाल,राज, बलराम,असीम प्रकाश अग्रवाल,अनुराग महतो,शादाब अहमद,पार्षद अफरोज बेगम,जस्टिन भवानी,लोकेश चौधरी,रंगा राव,एस नीला,ललिता राव,कमलेश पाठक, मुन्नू तिवारी,मालती मौर्य, पूर्णिमा,पिंकी,सलीम जाफर अली,नीतीश शर्मा,,सुनीता सिंह,सुनीता दास,प्रणयशील तिलक यादव,लक्मन सूर्यनारायण राव, लक्ष्मीनारायन, गुरमीत कौर,लक्ष्मी, मोहसिन खान, लोकेश नंदा,अंफ़ज खान,आदि मौजूद रहे।*



