बलरामपुर चांदो
बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत आज दिनांक 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को मंडल चांदो के ग्राम मढ़वा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से अवगत कराया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संजीता नाग उपस्थित रहीं।
इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सिंह, मंडल महामंत्री अभिषेक गुप्ता, विवेक गुप्ता, रमेश भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सोनू गुप्ता, उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, नीतीश जायसवाल, विकास नाग सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान के माध्यम से संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनजागरूकता बढ़ाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



