Author: Jan Darbar News

अंबिकापुर, 11 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित रामगढ़ पर्वत अध्ययन समिति ने आज रामगढ़ पर्वत क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। समिति के संयोजक पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल, समिति सदस्य विधायक श्रीमती रेणुका सिंह एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा अखिलेश सोनी इसमें शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। समिति संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि “आज हमने रामगढ़ पर्वत क्षेत्र का दौरा किया है और वास्तविक स्थितियों का अध्ययन किया…

Read More

जीएसटी सुधार के लिये मंत्री ओ पी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का माना आभार अंबिकापुर। आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में मंत्री ओ पी चौधरी ने मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी की उपस्थिति में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ओ पी…

Read More

सेवा पखवाड़ा हमारा संकल्प का पखवाड़ा -भारत सिंह सिसोदिया अंबिकापुर । आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण कार्यशाला आज संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारियों ने संबोधित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए ज्योति नंद दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के जरिये हमें समाज के बीच जाकर हमें अधिक से अधिक अपने सेवा कार्यों का विस्तार करना होगा। इस पखवाड़े में हमें तय कार्यक्रमों के माध्यम से जन…

Read More

*मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया* रायपुर 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की…

Read More

अंबिकापुर / महाविद्यालय में रजत महोत्सव 2025 में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ,लोक संस्कृति प्रदर्श(झांकी )छत्तीसगढ़ गढ़ कलेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक अंबिकापुर सरगुजा रेंज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा के द्वारा की गई साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अमृतलाल ध्रुव अपर कलेक्टर सरगुजा, श्री राम सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर सरगुजा,गिरीश गुप्ता जी परियोजना अधिकारी,शैलेंद्र मिश्रा, प्रो.रश्मित कौर, वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वंदना दत्ता, मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी मंगल पाण्डेय, समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा, समाजसेविका अमृता…

Read More

अंबिकापुर, 10 सितंबर। रामगढ़ पर्वत को लेकर अन्य राजनीतिक दलों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जिसको ले कर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गठित रामगढ़ पर्वत अध्ययन समिति 11 सितंबर को स्थल निरीक्षण हेतु रामगढ़ पहुंचेगी। इस तीन सदस्यीय समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को संयोजक, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा अखिलेश सोनी को सदस्य बनाया गया है। समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य तथ्यों के आधार पर सच्चाई जनता के समक्ष लाना है। उन्होंने कहा कि समिति रामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं समाज प्रमुखों…

Read More

*आजाद सेवा संघ के द्वारा किया गया बड़े अनोखे तरीके प्रदर्शन* *तीन दिन का दिया संघ के द्वारा अल्टीमेटम करवा ही नहीं तो होगा बहुत बड़ा उग्र प्रदर्शन* 09/09/2025 आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज राजीव गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य को एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के तहत ‘समस्याओं का गुलदस्ता’ भेंट किया। इस गुलदस्ते में फूलों की जगह महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से जुड़ी शिकायतें थीं, जिन्हें तत्काल हल करने की मांग की गई। संघ ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने…

Read More

1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 2) मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन…

Read More

*आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी* *सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि* *राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024* रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24…

Read More

रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार…

Read More