Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
दिनांक 15,नवंबर को एक विशाल रैली के माध्यम से प्रारंभ हुआ देश के 14राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव जी के कर कमलों से कार्यकर्म की हुई शुरूआत। ============= सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस एवं Forum for Fast Justice द्वारा आयोजित National Conclave 2025 ka शुभारंभ दिनांक 15/1125को अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मल्टी पर्पज़ ग्राउंड से निकाली गई विशाल रैली के साथ हुआ। यह रैली न्याय व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग और त्वरित न्याय तथा अपनी 11सूत्रीय मांग जिसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना,…
अंबिकापुर। प्रामाणिक पाठशाला द्वारा बाल दिवस विशेष “जैन फूड कार्निवाल 2025” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों और समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण “श्री महावीराय नमः” से हुई और वातावरण बच्चों की उमंग, सृजनशीलता तथा जैन सिद्धांतों पर आधारित सात्विक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। प्रामाणिक पाठशाला का उद्देश्य बच्चों में केवल पठन-पाठन ही नहीं, बल्कि संस्कार, सात्विकता, अनुशासन, स्वच्छता और चरित्र निर्माण जैसे मूल्यों को विकसित करना है। इसी उद्देश्य के अनुरूप आयोजित इस फूड कार्निवाल में बच्चों ने स्वयं सात्विक जैन व्यंजन…
सरगुजा जिले में आयोजित चौथी छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ आज भव्यरूप से माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, अंबिकापुर में किया गया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 15 एवं 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय आयोजन में कुल 32 टीमों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने भाग लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ी सरगुजा की धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में भारत सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी राजकुमार बंसल, वरिष्ठ भाजपा सदस्य, विनोद हर्ष, रामकुमार सिंह, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राजेश राठौर, महासचिव…
*भारत के सबसे ऊँचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र* रायपुर, 14 नवंबर 2025/ बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास…
मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
रायपुर 14 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। दल के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की…
अंबिकापुर शहर की विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक क्षेत्रों में भीख मांगकर जीवनयापन कर रहे असहाय, बेघर एवं मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों को घरौंदा आश्रम के प्रयास से नया जीवन मिला है। समाज कल्याण विभाग एवं अनामिका वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से इन व्यक्तियों को आश्रय, भोजन, वस्त्र और उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। घरौंदा आश्रम की टीम द्वारा नियमित सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा बाजार क्षेत्रों में रहने वाले भिक्षावृत्ति में लिप्त मानसिक विक्षिप्त लोगों को चिन्हित किया गया। इन्हें सम्मानपूर्वक आश्रम लाकर पंजीकृत कर विभाग को सूचना…
*PM SHRI SAGES प्रेगनगर*, जिला सूरजपुर में आज बाल दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के मध्य प्रेमनगर के BEO *श्री प्रताप सिंह पैंकरा* जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य *श्री R.B. सिंह जी* ने भी विद्यार्थियों के प्रयास, अनुशासन और सहभागिता की सराहना की। विशेष अतिथि के रूप में…
“मैनपाट में बाल दिवस बना खास — 115 स्कूलों के बच्चों को लामा जी ने दिया उपहार” “बाल दिवस पर उपहारों की सौगात — लामा जी द्वारा हजारों बच्चों को चप्पलों का वितरण” मैनपाट बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के हक, सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक इस विशेष दिन को मैनपाट में और भी सार्थक बना दिया तिब्बती धर्म गुरु श्री सोनम जमसो लामा जी ने। विगत 6-7 वर्षों से लामा जी द्वारा मैनपाट ब्लॉक के ऊपरी क्षेत्र के स्कूली बच्चों को उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप वितरित करने की परंपरा इस वर्ष भी जारी…
1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों…
भाषा ,गणित, अंग्रेजी के ज्ञान से बच्चे होंगे दक्ष, बच्चों में होगा आत्म विश्वास का विकास। बाल दिवस की शुभ अवसर पर संकुल केंद्र- बटईकेला में ” करके देखबो सीख के रहीबो “के तर्ज पर FLN (फाऊंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी) का आयोजन किया गया संकुल केंद्र- बटईकेला में कुल 6 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिसमें कुल 63 इंस्टॉल बच्चों द्वारा लगाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल का विकास करना होता है, इसमें बच्चे खेल-खेल के माध्यम से सीखते हैं FLN बच्चों को सीखने सिखाने के लिए एक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
