Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अंबिकापुर/ राज्य सरकार ने जमीन राजिस्ट्री को लेकर जो नई गाइडलाइंस लाया है उसके अनुसार अब किसी भी जमीन की कीमत का मूल्यांकन उसके बाजार मूल्य के हिसाब से किया जाएगा। कांग्रेस शासन में यह व्यवस्था थी कि बाजार मूल्य पर 30 प्रतिशत छूट देकर उसपर 4 प्रतिशत राजिस्ट्री शुल्क लिया जाता था। नई गाइडलाइंस के अनुसार जहाँ राजिस्ट्री शुल्क के निर्धारण का आधार बाजार मूल्य को बनाया गया है वहीं पंजीकरण शुल्क को 4 प्रतिशत ही रखा गया है। इससे भूमि के मूल्य में भारी वृद्धि होना तय है। दूसरी व्यवस्था यह बनाई गई है कि यदि कोई…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न थाना चौकियो मे ली गई जनरल परेड। :- जनरल परेड मे जवानों को अनुशासित रखने दिए गए सख्त दिशा निर्देश, बेहतर कार्यवाही एवं जनता के प्रति नम्र व्यवहार रहे सर्वोपरि। :- बेहतर टर्नआऊट धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को इनाम देकर किया गया प्रोत्साहित। ⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जवानों को अनुशासित रखने, कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने एवं जनता के प्रति नम्र व्यवहार रखने के क्रम मे प्रति सप्ताह रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न…
विगत दिनों जिला सरगुजा जिला कबड्डी संघ द्वारा जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें 35 से अधिक महिला पुरुष की टीम ने हिस्सा लिया था. जिसके बाद अब 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बलौदा बाजार के भाटापारा में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक / बालिका) कबड्डी चैम्पियनशीप का आयोजन है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का चयन होना है. मतलब वहां अच्छे प्रदर्शन के बाद चयन होने के पर राष्ट्रीय ओपन जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में शामिल होने का मौका मिलेगा। 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक / बालिका) कबड्डी चैम्पियनशीप मे शामिल होने…
सरगुजा जिले के लखनऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटकोना में श्रीमती नीतू धर्मेन्द्र झारिया के द्वारा अपने जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मितानिनों का सम्मान रणविजय सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में किया गया ! शासन के जनकल्याणकारी योजना मे से एक स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले मितानिन जो हमेशा ग्रामीण लोगो के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं कोरोना काल जैसे समय में हिम्मत से काम करने वाले मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आज रखा गया! वहां पर आये मितानिन दीदियों ने भी जनपद सदस्य के इस कार्य को सराहा ! कार्यक्रम…
रायपुर, 26 नवंबर 2025/महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को…
*अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दे कर सर्व समाज के जिम्मेदारो ने प्रतिबंधित समय में बक्साइड गाड़ियों पर रोक लगाने को कहा* कुसमी(वॉच ब्यूरो ) बलरामपुर जिले के नगर कुसमी में 2 नवंबर को सर्व समाज समिति कुसमी की एक बैठक रखी गई थी जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत द्वारा की गई थी, जिसमें जन्मजय सिंह ने यह प्रस्ताव रखा कि नगर कुसमी के मुख्य मार्ग में भारी वाहन प्रतिबंधित करने को लेकर पूर्व में भी प्रशासनिक बैठक हुई थी, जिसमें बाक्साइड परिवहन सुबह 9 बजे से रात 9बजे तक समय निर्धारित किया गया था जिसका पालन हिंडालको…
सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार द्वारा आज 26 नवम्बर को 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सुरक्षाकर्मियों तथा निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के सदस्यों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 26/11 हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके पराक्रम एवं अदम्य साहस को स्मरण करते हुए सभी ने…
सरगुजा / इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में संविधान पर मौजूद खतरे, जांच एजेंसियों के दुरूपयोग, SIR में मतदाताओं पर थोपी गई जवाबदेही और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। परिचर्चा की शुरुआत से पूर्व महिला सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके उपरांत वक्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। परिचर्चा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न बिहार चुनाव ने साबित किया कि किस प्रकार से चुनाव आयोग जैसी संस्थान का कठपुतली की तरह उपयोग करते हुए…
अंबिकापुर/ SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तौर पर प्रचार प्रसार और जागरूकता का अभाव देख प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने निर्णय लिया था कि सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके बूथ पर SIR की प्रक्रिया से जोड़ा जायेगा। इसी तारतम्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आज अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 128 में सम्पर्क किया। मतदाताओं से संपर्क के बाद उन्होंने कहा कि लगभग मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुका है, लेकिन प्रपत्र प्राप्त होने के बाद मतदाता इसे भरने की जटिलता से जूझ रहे हैं। संपर्क के दौरान उन्होंने खुद कुछ मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को भरा। SIR…
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया अम्बिकापुर। कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और तथ्यहीन है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव द्वारा यह आरोप लगाना कि कथित “चिन्हांकित” या “विशेष” लोगों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा रहे— न सिर्फ निराधार है, बल्कि निर्वाचन व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करने वाला राजनीतिक प्रयास भी है। उक्त बातें कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
