Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अंबिकापुर/ हाल ही में बॉक्साइट खदानों के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के पर्यावरण स्वीकृति के लिए आयोजित सभा में स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में खनिजों के खनन को लेकर गंभीर टकराव की स्थिति बनी हुई है।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को नजर इन पर बनी हुई है। इस बात का अंदाजा इससे लगता है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री जरिता लैतफलांग हालिया दौरा ऐसे ही क्षेत्रों पर केंद्रित रहा। रायगढ़ के तमनार के बाद परसोढि कला, फिर आज…
कला केन्द्र मैदान डिजनीलैण्ड मेला लगा हुआ है जिसमें शहर के लोग जाते हैं। मेला संचालक के द्वारा साईकिल स्टैण्ड में अवैध वसूली एवं आम जनता से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आय दिन उनसे बहसबाजी की जाती है और मनमाना पैसा वसूला जाता है। जबकि नगर निगम के द्वारा मेला संचालन की अनुमति दी गयी है। लेकिन डिजनीलैण्ड संचालक के द्वारा 10-12 लड़को को लगाकर अवैध वूसली कराया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। निगम के द्वारा साईकल स्टैण्ड की अनुमति नहीं दी गई है। आपसे निवेदन है कि इस मामले की गभीरतावपूर्वक जांच कराकर दोषियों…
सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल ने सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरक्षक अनिल पैंकरा,अमरेश तिर्की को जिले में निरंतर बढ़ रहे बिना लाइसेंस अवैध दवा विक्रय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।संघ ने बताया है कि कई किराना दुकानों,जनरल स्टोर्स एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में बिना किसी वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवाइयों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है,जो दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का स्पष्ट उल्लंघन है। संघ के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक हैं,बल्कि वैध ड्रग लाइसेंस लेकर नियमों…
अपराध क्रमॉक- 74/2025 धारा 303 (2) बीएनएस नाम आरोपी – सौरभ बुरान्डे पिता चंद्रकान्त बुरान्डे उम्र 35 वर्ष पता वार्ड नं 05 नयापारा शिव मंदिर के पास महासमुन्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द जिला महासमुन्द छ०ग० दिनांक गिरफ्तारी 10.12.2025 के 12.20 बजे। विवरण :- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वाल्टेयर रेल लाईन में लगातार ट्रेनो में हो रही चोरियों के संबंध में विशेष नजर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, के द्वारा थाना प्रभारी जीआरपी रायपुर को पता तलाश कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके…
अंबिकापुर/ सर्वप्रथम ओरियंटल पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य तहसीन खान के द्वारा मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल एवं नवा बिहान टीम के वक्ताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने छात्र -छात्राओं को नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया।साथ ही उन्होंने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित यह अभियान एक अभिनव पहल है। अनुज जायसवाल आरक्षक साइबर सेल सरगुजा…
:- *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारिओं सहित सभी थाना चौकियों को अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जाँच कराया* ➡️ जिला सरगुजा में सुरक्षित बैंकिंग एवं आपराधिक गतिविधियों में कमी लाने एवं जनता की सुरक्षा दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 10/12/2025 को राजपत्रित अधिकारियों सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय एवं गैर शासकीय बैंकों की सुरक्षा जाँच के निर्देश दी गई थी। निर्देश पर थाना एवं चौकी प्रभारी को द्वारा अपने अपने क्षेत्र के बैंकों में मुख्य रूप से…
*छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू* *देश का पहला पाठ्यक्रम:छात्रों को मिलेगी बाल अधिकार एवं संरक्षण की जानकारी* रायपुर 10 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के…
तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वालों पर प्रहार — कानून, प्रक्रिया और जनहित पर भाजपा अडिग अम्बिकापुर । लखनपुर अमेरा खुली खदान क्षेत्र की हालिया घटना को लेकर कांग्रेस से जुड़े कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से माहौल को राजनीतिक अखाड़े में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सरल एवं भोले-भाले ग्रामीणों को तथ्यात्मक और विधि-सम्मत जानकारी देने के बजाय उन्हें भ्रमित कर उकसाने की कोशिश की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उक्त बातें कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस क्षेत्र का २००८ से २०२३ तक विधायक और मंत्री…
रायपुर, 09 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल…
रायपुर 9 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति देश और प्रदेश—दोनों को गौरवान्वित…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
