Author: Jan Darbar News

:-*पुलिस ने चंद घंटे के भीतर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा एवं नगदी रकम 20 लाख एवं मोटरसाइकल बरामद किया* ▶️मामले का संक्षिप्त विवरण :- इस प्रकार है कि दिनांक 28/12/2025 को आवेदक श्री अंकित गोयल पिता सज्जन गोयल निवासी सज्जन कॉलोनी अंबिकापुर ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की मामा श्री अनिल अग्रवाल जब वे अपने दुकान से घर जा रहे थे तब सत्तीपरा कैलाश मोड़ के पास करीब 9:30 बजे रात्री को अज्ञात बदमाश ने सतीपारा रोड के कैलाश मोड़ के पास एक अज्ञात बदमाश ने दीवार के पास छिपकर अचानक डंडे से…

Read More

अम्बिकापुर। गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन के सभी चैनलों तथा प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया, वहीं रात्रि 8 बजे प्रादेशिक भाषाओं में पुनः प्रसारण भी किया गया। भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर जिले के 600 से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का श्रवण किया। जिले के विभिन्न मंडलों में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित…

Read More

*छत्तीसगढ़ में जंगल बचाने को लोग हड़ताल पर, वहीं कुसमी में बेखौफ लकड़ी कटाई; छोटे पेड़ों को निशाना बनाकर जंगल किया जा रहा खोखला* सद्दाम खान,कुसमी कुसमी–सामरी रोड से लगे जंगलों में अवैध लकड़ी कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों द्वारा खुलेआम छोटे-छोटे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे जंगलों को भारी नुकसान पहुँच रहा है। यह कोई आज की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से यह गतिविधि चल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, काटी गई लकड़ी का उपयोग कहाँ किया जा रहा है या उसे बेचा जा…

Read More

स्वतंत्र भारत के बड़े राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 23 व स्थापना दिवस पर प्रदेश संयोजक छात्र एवम मदरसा प्रकोष्ठ के अफज़ल खान के आदेशानुसार पर राजनांदगांव के जिला संयोजक अख्तर अली के नेतृत्व में राजनांदगांव के वृद्धा आश्रम में फल बिस्कुट व चाय वितरण किया गया जिसमें उपस्थित रहे राजनांदगांव के जिला सह संयोजक जावेद खान, फिरोज खान,बशीर खान,जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सिम्मी अख्तर अली व मनीष कुमार साहू रोशन निषाद राकेश बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर, 28 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पेंशनर्स समाज की धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शासन-प्रशासन की नींव को सुदृढ़ किया और आज राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे है। प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में पेंशनरों का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के कारण ही प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री आज पमशाला में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के वक्त जिन शासकीय सेवकों ने कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए…

Read More

*जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को करेगा जागरूक* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।…

Read More

*मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिला प्रशासन, एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के बीच हुआ एमओयू* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज बगिया में जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन जशपुर, एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसईसीएल की ओर से जनरल मैनेजर श्री सी. एम. वर्मा तथा ईडीसीआईएल…

Read More

दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला, सरगुजा चैंपियंस विजेता… दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 14-14 ओवरों का एक रोमांचक मुकाबला सरगुजा चैंपियंस एवं आरआर चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर चैंपियंस ने निर्धारित ओवरों में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा चैंपियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी और सामूहिक प्रयास ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रकाश साहू भैया द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार…

Read More

*बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी…

Read More

*‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित है इस वर्ष का कैलेंडर* रायपुर 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ — मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और…

Read More