Author: Jan Darbar News

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा अनावेदको को झूठे एवं भ्रामक आश्वासन देकर शासकीय भूमी को अपनी निजी स्वामित्व का होना बताकर की गई थी ठगी। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी नेजारूदीन अंसारी साकिन वार्ड नं. 10 तकियापारा बेनिपुर रनपुरखुर्द थाना अम्बिकापुर का थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि आवेदक एवं अन्य व्यक्ति अलग-अलग जगह से करीब 15-20 साल पहले अम्बिकापुर में आकर किराया के मकान में रहकर कमा खा रहे थे। अनावेदक मो. रशिद के द्वारा शासन की…

Read More

:- बस स्टैंड सहायता केंद्र एवं यातायात पुलिस द्वारा मौक़े पर चलानी कार्यवाही करते हुए चालकों को रिंग रोड मे अपनी वाहन खड़ी ना करने दी गई कड़ी समझाईस। :- बस एवं ट्रक चालकों को भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर मे खड़ी करने दी गई हिदायत । ⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान जागरूकता के साथ साथ निरंतर सख्त कार्यवाही भी की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा दिनांक 03/01/26 कों रिंग रोड एवं आस पास के प्रमुख मार्गो मे यातायात के नियमो की अवहेलना कर भारी वाहनो को खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती…

Read More

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक एवं परिणामदायी नेतृत्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक…

Read More

रायपुर 3 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह…

Read More

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री बीके विद्या बहन के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रतिवेदन एवं वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के समक्ष सुझाव एवं मार्गदर्शन हेतु नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा बहूमूल्य सुझाव भी साझा किया गया। नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि अब हम सभी को जन जागरुकता के साथ-साथ रचनात्मक पहल करनी चाहिए।…

Read More

*राष्ट्रीय गतका में सरगुजा की सुष्मिता चौहान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल* अंबिकापुर। चंडीगढ़ में 28 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित 9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025–26 में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका टीम की ओर से भाग लेते हुए सरगुजा जिले की सुष्मिता चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, वहीं शिवरतन ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुष्मिता चौहान का यह पदक उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम…

Read More

अंबिकापुर | 02 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने नववर्ष 2026 के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि भारत की मूल आत्मा सर्वधर्म समभाव, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता में निहित है। उन्होंने कहा कि बीता हुआ वर्ष 2025 सामाजिक चेतना के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, विशेषकर आदिवासी अंचलों में बढ़ते वैमनस्य और टकराव की घटनाएँ छत्तीसगढ़ की शांति-प्रिय परंपरा के विपरीत हैं। श्री सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उनका यह वक्तव्य किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि एक संवैधानिक नागरिक और जनसेवक के रूप में है। उन्होंने…

Read More

:-*दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने हिदायत दिया गया* :-*यातायात शाखा अंबिकापुर एवं मणिपुर पुलिस के साथ बिलासपुर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया* ▶️ सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का सजगता से पालन करने हेतु दिनांक 01/01/25 को डेन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लोंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य व पर्वतारोही एण्ड गिनिजेस बुक लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के 4 सदस्यीय टीम ने सरगुजा पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

Read More

:-एक माह तक यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता रथ को हरी झंडी* ▶️दिनांक 01/01/2026 से एक माह तक निरंतर चलने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 02/01/26 को घड़ी चौक स्थित यातायात कार्यालय अम्बिकापुर में किया गया। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दरों में कमी आयी है जिसकी समीक्षा के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य 5 कारण जिनमे दोपहिया वाहन में 3 सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, ओवरस्पीड में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं ओवर टेक करने…

Read More

रायपुर 1 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना राज्य की प्राचीन धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है। कबीरधाम जिले के इस भोरमदेव धाम में महादेव…

Read More