Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के माता स्व. स्वर्णलता सिंहदेव जी के चन्दनपान व ब्रम्हभोज कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय पूर्व सांसद अभिषेक सिंह मंत्री रामविचार नेताम मंत्री राजेश अग्रवाल जी राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रामसेवक पैंकरा अध्यक्ष वन विकास निगम भूपेंद्र सवनी अध्यक्ष क्रेड़ा श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन लवकेश कावड़िया अध्यक्ष निशक्त जन आयोग सुरेंद्र बेसरा अध्यक्ष अंतवसाय प्रकोष्ठ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक लूँड्रा विधायक प्रबोध मिंज…
रायपुर 8 जनवरी 2026/लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की पीड़ा सुनते हुए न केवल उसकी समस्या को समझ रहे हैं, बल्कि मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति यह संवेदनशील और त्वरित दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से दिशा मिलती है, तब अंत्योदय की संकल्पना साकार होती है। राजधानी…
रायपुर, 08 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राइसिकल प्रदान किए गए। जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन में पैरों से चलने में असमर्थ रायपुर शंकर नगर से श्रीमती बिन्दु बीरे उम्र 45 वर्ष बेट्री चालित ट्रायसायकल प्रदान किया l कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे ट्रायसायकल नहीं खरीद पा रही थी l उनकी समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बेट्री चालित ट्रायसायकल उपलब्ध…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू से सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और मुस्लिम युवाओं के कौशल विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. सलीम राज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू को वक्फ बोर्ड से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने वक्फ संपत्तियों की जानकारी को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपलोड करने…
छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सिनियर (महिला/पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशीप 2025 का आयोजन दिनांक 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वाधान में ऐमेच्योर कबड्डी ऐसोसिएशन कोरबा के लाल मैदान दर्री में किया जा रहा है। जिसके लिए पहली बार सरगुजा जिले की टीम आज कोरबा के लिए रवाना हुई है। जिला कबड्डी संघ सरगुजा की स्थापना के 2 महीने बाद सरगुजा के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपने खेल कौशल का परिचय देने के लिए तैयार हो चुके है, और सरगुजा के खिलाड़ी आज राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए…
जनावतथे अबड़ सरगुजा कर जाड़ा। गोरसी ला बारा दाऊ कांपतथे हाड़ा। कवि संतोष सरल 1 ए जीव हर सांय सांय करतथे मितान। जाड़ रोसाही त नई बांचे ककरो परान। नाक कान ला ढांऐक लेईहा गोई हो, चुरईहा आदी गोल मरीच कर काढ़ा। जनावतथे अबड़ सरगुजा कर जाड़ा। गोरसी ला बारा दाऊ कांपतथे हाड़ा। 2 भिनसरिहा उठे वला रज़ाई भीतरी अहंय। सबेरे बुले वला आगी धरि बईठीन अहंय। अंधेरिया निकले वला काबर तो ऐदे, नई भेंटाएं दरूहा काका अऊ बाड़ा। जनावतथे अबड़ सरगुजा कर जाड़ा। गोरसी ला बारा दाऊ कांपतथे हाड़ा। ✍️कवि संतोष सरल,अंबिकापुर।
रायपुर 07 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
*जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय* *श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की* रायपुर 7 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता…
*धर्म,संस्कृति को बचाए रखने के लिए माता राजमोहिनी के मार्ग पर चलना होगा- कौशल्या साय* गोविंदपुर/प्रतापपुर पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के मुख्य आतिथ्य व सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज, विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जनजाति गौरव समाज प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा के विशिष्ट आतिथ्य तथा जनजाति गौरव समाज संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं राजमोहिनी आश्रम संचालिका श्रीमती राम बाई तथा अमित सिंह मरावी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य…
अंबिकापुर। भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं पार्टी के आधार स्तंभ स्वर्गीय लरंग साय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लरंग साय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. लरंग साय के योगदान और जीवनी को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लरंग साय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि सरगुजा की आदिवासी चेतना और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाकर…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
