Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं साइबर सेल टीम द्वारा हत्या के आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही । 👉 पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल किए गए जब्त । 👉 युवक द्वारा गाली गलौज कर पीछा किये जाने एवं धमकी देने से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मृतक को मारपीट कर चाकू से गंभीर चोट कारित कर, की गई थी हत्या। 👉 मामले मे शामिल आरोपिया का पति भी , पूर्व मे थाना गांधीनगर से एनडीपीएस के प्रकरण मे भेजा गया…
*राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित* *मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की* रायपुर 11 जनवरी 2026/कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान…
नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान सरगुजा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान् में संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में डॉ शिव कुमार त्रिपाठी भूतपूर्व प्राचार्य राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर राहुल बंसल प्रशिक्षु आई पी एस के गरिममयी उपस्थिति में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अवसर पर नशामुक्ति, यातायात, साइबर अपराध एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बी के विद्या दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान, युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान एवं…
:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही। :- दोपहिया वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही। :- यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। ⏩ सडक दुर्घटनाओ कों कम करने की दिशा मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान बुलेट मोटरसायकल…
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक अंबिकापुर। सोमनाथ मंदिर पर वर्ष 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन चेतना के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, आस्था और पुनर्जागरण का उत्सव है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं आरती कर राष्ट्र,…
मनरेगा की पुनः बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस का आखिल भारतीय मनरेगा बचाओ संग्राम 10 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। मनरेगा को समाप्त कर मोदी सरकार के द्वारा प्रस्तुत नयी योजना को ग्रामीण मजदूरों के हितों पर कुठाराघात बतलाते हुए कांग्रेस ने पूरे देश मे 45 दिनों के आंदोलन की घोषणा की है जो 10 जनवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत 10 जनवरी को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और 11 जनवरी को गाँधीजी या बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मुख 1 दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी…
अम्बिकापुर निगम क्षेत्र के गुरु घासीदास वार्ड में आज लाखों की लागत से बनने वाले नाली का भूमिपूजन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं निगम अम्बिकापुर में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के द्वारा किया गया। गुरु घासीदास वार्ड के सहेली गली नाली के अभाव और गंदे पानी के जमाव से स्थानीय नागरिक परेशान थे। वार्ड के नवनिर्वाचित युवा पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से यहां लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का कार्य स्वीकृति हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद…
रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य मे अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
:- महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह एवं शक्ति सदन मे महिलाओ एवं बच्चों के बीच पहुंचकर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम । :- बालिकाओं को गुड टच बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति बाल विवाह, बालश्रम के बारे मे दी गई विस्तृत जानकारी। :- बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर, सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात के नियमो के प्रति किया गया जागरूक। ⏩ महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26′ के तहत 01 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है, इस जनजागरूकता अभियान…
अम्बिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए जारी की गई नई अधिसूचना ने छात्र जगत में भारी रोष पैदा कर दिया है। छात्र संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन बिना किसी ठोस आधार के ग्रामीण और आदिवासी अंचल के गरीब विद्यार्थियों की जेब पर डाका डालने की कोशिश कर रहा है। रचित मिश्रा ने मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 8 जनवरी 2026…
रायपुर 8 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
