Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।* *उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।* *प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे यही मंगलकामना है।*
रायपुर, 19 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अंत्योदय और सुशासन की सोच को साकार करने के लिए सुकमा जिले में ‘मिशन कनेक्ट’ की शुरुआत की गई है। संभागायुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुँचाना है। *गाँव-गाँव पहुँचे अधिकारी, मौके पर हुआ समाधान* विगत दिनों मिशन कनेक्ट के तहत छिंदगढ़ विकासखंड की लगभग 60 पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारी पहुँचे। यह केवल निरीक्षण नहीं था, बल्कि ग्रामीणों…
BJP National President Nitin Nabin: नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर नितिन नबीन के गृहनगर बिहार के बांकीपुर में उनके समर्थकों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। नितिन नबीन बांकीपुर से विधायक हैं। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में मंच पर नितिन नबीन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय…
ओरसा घाट बस हादसा: भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मेडिकल कॉलेज पहुँचकर घायलों का जाना हालचाल
दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना, कहा— शोक की इस घड़ी में भाजपा सरगुजा परिवार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है अम्बिकापुर। सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल आज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुँचा, जहाँ छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए भीषण बस हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से सीधे संवाद कर उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उपचार व्यवस्था…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा सरगुजा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी और करियर-उन्मुख कार्यक्रम “युवा उड़ान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित होगा। यह जानकारी आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने जिले के वरिष्ठ प्रोफेसरों व शिक्षकों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन के शुभ अवसर पर दी। उन्होंने प्रेस को बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध व्यक्तित्वों की…
:- थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया होंडा मोटरसायकल एवं जुपिटर स्कूटी कुल कीमती लगभग 01 लाख रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त रॉड किया गया जप्त। :- दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर चोरी का मशरुका किया गया जप्त। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रघुवीर अग्रवाल साकिन ग्राम चिरंगा नवापारा थाना लुण्ड्रा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16/01/26 को सुबह प्रार्थी के…
*पहली बार विश्वविद्यालय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई* सरगुजा। सरगुजा जिले के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की महिला बास्केटबॉल टीम ने ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे सरगुजा जिले के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक टीम में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मेहनत आज रंग लाई। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह…
जशपुरनगर:- कड़ाके की ठंड में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा विशेष सामाजिक पहल “मुस्कान अभियान” के तहत गर्म कपड़ों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवडाँड़ के केरापाठ गाँव में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुस्कान टीम के दर्जनों सदस्यों की उपस्थिति के साथ लगभग सौ से अधिक परिवारों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए. इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार स्वेटर, जैकेट, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने, बड़ों को पहनने के कपड़े व कंबल तथा गले के…
अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G विधेयक 2025 के संसद से पारित होने के पश्चात इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महापौर मंजूषा भगत, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, बस्तर संभाग संगठन सह प्रभारी हरपाल सिंह भमरा,…
सेवा किटी समूह के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्यालय में आयोजित हेलमेट बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो एवं विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार गुप्ता आई पी एस रहे। सर्वप्रथम सेवा किटी समूह के सदस्यों के द्वारा अतिथियों क स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता ने कहा कि हेलमेट के उपयोग के बिना दुपहिया वाहन चलाने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं से संवेदित होकर हम सब मिलकर यातायात में…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
