Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं’ : विधानसभा में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा वार* *मुख्यमंत्री बोले- हमने रोके लिकेज, बढ़ाया राजस्व और दी विकास को रफ्तार* रायपुर 17 मार्च 2026/विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया…
भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने नरकालो-चोड़ेया के ग्रामीणों के साथ उठाई आवाज, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग अम्बिकापुर । आज भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकालो और चोड़ेया के आदिवासी समाज के ग्रामीण द्वारा कलेक्टर सरगुजा को शिकायत पत्र सौंपा गया है। भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने भोले भाले आदिवासियों की पुश्तैनी भूमि पर बाहरी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी…
*आजाद सेवा संघ ने कुलपति को लिखा पत्र: सत्र 2026 में पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा के अनिवार्य आयोजन हेतु प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने उठाई प्रखर मांग* अम्बिकापुर: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष शोधार्थियों के भविष्य से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर अपना पक्ष रखा है। संगठन के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने विश्वविद्यालय कुलपति महोदय को एक औपचारिक पत्र लिखकर सत्र 2026 में पी.एच.डी. (Ph.D.) प्रवेश परीक्षा को अनिवार्य रूप से आयोजित करने की मांग की है। रचित मिश्रा ने अपने पत्र में विश्वविद्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए इसे उच्च…
20 मार्च ओरल हेल्थ डे (मौखिक स्वास्थ्य दिवस) के उपलक्ष्य डॉ.एम.एस.नवाज ने बताया कि दांतों एवं मुंह के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाना लापरवाही बरतना हमारे दांत एवं मुंह के साथ साथ पूरे शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकती है मौखिक स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता दिखाना शरीर के लिए भी घातक साबित हो सकता है| क्यों जरूरी है ओरल हेल्थ!कैसे बनाए रखें ओरल!खराब ओरल हेल्थ हमारे शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है एवं अन्य कौन कौन सी बीमारी हो सकती है एवं खराब ओरल हेल्थ हमारे सामान्य स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव डाल सकती है!क्यों मनाया जाता है ओरल हेल्थ…
बलरामपुर-रामानुजगंज। डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देशभर में 5G सेवाओं का प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है, वहीं बलरामपुर जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों की हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। यहां के लोगों को आज भी ढंग से 3G जैसी स्पीड तक नसीब नहीं हो पा रही है। *महंगा रिचार्ज, कमजोर नेटवर्क* ग्रामीणों का आरोप है कि ₹349 या उससे अधिक के रिचार्ज प्लान लेने के बावजूद उन्हें न तो 5G की सुविधा मिल रही है और न ही स्थिर इंटरनेट। कई जगहों पर नेटवर्क पूरी तरह गायब रहता…
समभाव महिला मंच द्वारा प्रतिवर्ष की भांति वर्ष 2026 के रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय अलंकार ग्रीन्स में मुस्लिम समाज की बहनों के लिये किया गया। समभाव की सभी समाज की सदस्य महिलाओं की आत्मीय सहभागिता और उपस्थिति ने इस आयोजन को पूरे समाज के लिए अत्यंत प्रेरक बना दिया। हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन की सफलता के पीछे आपसी प्रेम, सौहार्द्र, सद्भावना और सामाजिक समरसता की भरपूर झलक देखने को मिली। इस सफल आयोजन के लिए समभाव महिला मंच की सूत्रधार और संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता सहित मंच की सभी सदस्य बहनें…
शब ए कद्र की दुआاللَّهُمَّ إِنَّكَ عَفُوٌّ تُحِبُّ الْعَفْوَ فَاعْفُ عَنِّي अल्लाहुम्मा इन्नका अफुव्वुन तुहिब्बुल आफूआ, फाअफू अन्नी तर्जुमा: या अल्लाह तू माफ़ करने वाला है और माफ़ करने को पसंद करता है इसलिए मुझे माफ़ फरमा ! 📗📗📗🌟📗📗📗 राजनांदगांव: मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफज़ल अली ने कहा ईबादत और बरकत की मुक़द्दस रात ‘शब-ए-कद्र’ आज ख़ास दुआओं के लिए उठेंगे हजारों हाथ 🤲🏻 माह-ए-रमज़ान का मुकद्दस महीना अपने अंतिम पड़ाव यानी ‘आख़िरी अशरे’ में है, रमज़ान की सबसे बरकत वाली रात ‘शब-ए-कद्र’ को लेकर अकीदतमंदों में भारी उमंगों के साथ इबादत का जज़्बा…
सामरी बलरामपुर *प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर हुई घोषणा, सामरी के अमरदयाल यादव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी* भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू एवं जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्री यादव की सहमति तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो की अनुशंसा पर कुसमी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा के तहत सामरी निवासी…
रायपुर 15 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी…
रायपुर 15 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक श्री सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
