Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी काउन्सलर नवा बिहान एवं कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अम्बिकापुर के सभा कक्ष में छात्र -छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति, यातायात,साइबर अपराध एवं साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वक्ताओं का नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा…
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से किया हस्तक्षेप का आग्रह* जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि एल.बी. संवर्ग के हजारों शिक्षक पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति, टीईटी अनिवार्यता एवं उपस्थिति व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव शिक्षण कार्य और मनोबल पर पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में एल.बी. शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति (संविलियन पूर्व सेवा) को पेंशन लाभ में जोड़ना तथा केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड की तर्ज पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान…
रायगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के नेतृत्व की जिम्मेदारी माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी को सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मनरेगा को खत्म करने की भाजपा की साजिश का जवाब सड़क से लेकर विधानसभा तक दिया जाएगा। कांग्रेस संगठन में यह नियुक्ति एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है कि जब भाजपा सरकार गरीबों का रोजगार छीनने, महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से मिटाने और ‘राम’ के नाम पर राजनीतिक खेल खेलने पर उतर…
आज दिनांक 20/1/026 को कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय मे नितीन नवीन को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ की ओर से आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को शुभकामनायें प्रेषित की गयी एवम सभी ने वरिष्ठ नेताओ को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई!! इस मौके पर विषेश रुप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री, साजन जोसेफ जावेद मेमन , प्रदेश उपाध्यक्ष गगनदिप सिंह / रज़िया बाजी, प्रदेश मंत्री हाजी निजाम, कार्यालय प्रभारी साजीद पठान, रेहाना बाजी, अमीक खान, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष जीशान सिद्दीकी,प्रदेश…
*मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 से दूरस्थ गाँवों को सुलभ आवागमन की सौगात* 20 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह योजना उन ग्रामों तक सार्वजनिक परिवहन पहुँचाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, जहाँ अब तक यात्री बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। योजना के प्रथम चरण में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों को सम्मिलित किया गया है। अब तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कुल 57 चयनित मार्गों…
अंबिकापुर। नितिन नबीन के निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा सरगुजा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय घड़ी चौक में भाजपा सरगुजा द्वारा हर्षोल्लास सभा का आयोजन किया गया, जहाँ भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। हर्षोल्लास सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और…
दुर्घटना में दोषी पाये जाने वाले वाहन स्वामी, चालक के साथ-साथ लापरवाह पुलिस एवं परिवहन अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई दिनांक 18.01.2026 को छत्तीसगढ़–झारखण्ड सीमा स्थित ओरसा घाट में सवारी लेकर जा रही एक स्कूल बस के भीषण सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 10 व्यक्तियों की मृत्यु एवं अनेक लोग घायल हो गये। उक्त गंभीर घटना को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा दुर्घटना के स्पष्ट एवं वास्तविक कारणों की जांच हेतु एक विशेष जांच समिति का गठन करते हुए प्रकरण की…
अंबिकापुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक विस्तार एवं वैचारिक मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत वरिष्ठ नेता श्री नितिन नबीन जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में आज मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के अंबिकापुर स्थित बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मिठाई वितरण, आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ भव्य जश्न मनाया गया। श्री नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना केवल एक संगठनात्मक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती देने…
:- कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा से जारी आदेश के परिपालन मे आरक्षक (चालक) को जिले मे पदस्थापना पश्चात प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर किया गया पदोन्नत। :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षक(चालक) को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित। ⏩ कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा से जारी आदेश के परिपालन क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक (चालक) के पद…
:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा क्रिकेट मैच मे लाखो करोडो का सट्टा लगाकर सुनियोजित तौर पर अवैध धन अर्जित करने हेतु कारित की जा रही थी घटना। :- आरोपी द्वारा सट्टे का पैनल चलाकर कमीशन की रकम देकर अपने अन्य साथियो के माध्यम से धोखाधड़ी कर कई लोगो का खाता, एटीएम, चेक बुक, मोबाइल नंबर लेकर अवैध सट्टे के धंधे मे रकम लेन देन मे करते थे उपयोग। :- लगभग 300 फर्जी खाता धारको का खातों खुलवाकर किया जा…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
