Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के द्वारा चाइल्ड फ्रेंडली थीम के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026के अवसर पर बालिकाओं को नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के मार्गदर्शक उप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी एवं वरिष्ठ समाजसेविका बी के विद्या बहन के द्वारा बालिका अम्बे शर्मा,गौरी शर्मा,आज्या वर्मा,निशा बारी एवं सावित्री सिंह को शाल…
अंबिकापुर । लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत सरगुजा जिले के 878 बूथों में पीएम मोदी को सुनने की तैयारी है जहाँ भाजपा सरगुजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक श्रवण केंद्र पर अतिथि नियुक्त किए हैं । इसी तारतम्य में अम्बिकापुर के पंचायत भवन, अजिरमा में पीएम मोदी को सुनाने कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया के पहल पर उनके जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत…
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम आगामी 2 फरवरी को प्रस्तावित है। यह भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाना प्रस्तावित है। इस स्वर्णिम अवसर के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा के साथ जनमेजय मिश्रा, रजनीश पांडेय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने भाजपा की साय सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दो साल के कार्यकाल में सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल निराशा दी है। उपलब्धियों का दावा करने वाली साय सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहितकारी 17 महत्वपूर्ण योजनाओं को दुर्भावनापूर्ण तरीके से बंद कर दिया।परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही समाप्त करना शुरू कर दिया।…
:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलों मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक्टिवा स्कूटी एवं स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकल कुल कीमती लगभग 01 लाख रुपये किया गया जप्त। :- दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुधीर कुमार तिवारी साकिन किसान राइस मिल के पास नमनाकला अंबिकापुर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कफाया कि प्रार्थी दिनांक 29/12/25 को स्वयं का इलाज कराने के लिए अपने स्कूटी क्रमांक…
⸻ अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम मेंड्राकला में किसान-श्रमिक चौपाल एवं “विकसित भारत – जी राम जी” जन-जागरण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया जहाँ जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला पंचायत सदस्य पायल सिंह तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सोनू तिग्गा, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने ग्रामीणों से सीधा…
:- भारतीय पुलिस सेवा के आवंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर हुए पदोन्नत। :- डीआईजी व एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल पूर्व मे जिला रायगढ़ जशपुर सूरजपुर बलरामपुर और कवर्धा मे पुलिस अधीक्षक के पद पर दे चुके है अपनी सेवाएं। :- सराहनीय सेवा हेतु डीआईजी व एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल को राष्ट्रपति जी का सराहनीय सेवा पदक से पूर्व मे नवाज़ा गया है। ⏩ राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा के आवंटन वर्ष 2012 के अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मैट्रिक्स लेवल…
अंबिकापुर ! छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। बलरामपुर जिले से अशोक सिंह (राजू) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से अशोक सिंह (राजू), नन्हेंलाल गुप्ता,…
जशपुरनगर:- हाईस्कूल ग्राउंड पत्थलगांव में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 जनवरी से किया जा रहा है. जिसका समापन 31 जनवरी को होगा. इस प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के अंडर-14 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस संबंध में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र प्रेषित कर अधिक से अधिक बच्चों को टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई थी. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं विद्यालयों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. इस संबंध…
जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सत्र 2026–27 के लिए महिला अंडर-15 एवं अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. जिला क्रिकेट संघ जशपुर के अनुसार यह ट्रायल 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को हाईस्कूल ग्राउंड, पत्थलगांव में आयोजित किया जाएगा. ट्रायल में भाग लेने के लिए अंडर-15 वर्ग की खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के मध्य तथा अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 सितंबर 2007 या उसके बाद होनी अनिवार्य है. क्रिकेट संघ के जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
