Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Jan Darbar News
रायपुर – राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक कैफे के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके बाउंसरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर सरेआम डंडों से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात में पीड़ित दशमीत चावला गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदारों व आम लोगों में डर का माहौल बन गया। चूक गए हैं महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने से, तो न करें चिंता! जल्द मिलेगा दूसरा मौका, CM ने दी गुड न्यूज घटना रविवार…
रायपुर – बीजेपी के सत्ता में आते ही सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले महिलाओं से किया वादा पूरा किया। साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुवात कर न सिर्फ मोदी की गारंटी को पूरा किया बल्कि प्रदेश महिलाओं को सबल बनाने का भी काम किया। इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपए भुगतान किया जाता है। वहीं, अब सरकार एक बार फिर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए मौका देने वाली है। जी हां जल्द ही फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन…
रायपुर – बीती रात दो बड़े सड़क हादसे हो गए. महासमुंद के शेरगांव मे ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर मे 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं बिलासपुर-रायपुर हाइवे में एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. महासमुंद जिले के शेरगांव निवासी दो सगे भाइयों समेत 3 युवक बीती रात बाइक (CG 06 GJ 9771) पर सवार होकर महासमुंद से शेरगांव जा रहे थे. इसी दौरान शेरगांव मोड़ पर गांव से ट्रैक्टर क्रमांक CG 05 AS 2617 अचानक सामने आई और दोनों आपस में टकरा गए. इस हादसे में…
रायपुर – छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर चल रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ACB जज अवकाश में होने के कारण छुट्टी भाटिया को दूसरे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि ACB-EOW ने कारोबारी भाटिया को दिल्ली कर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद 1 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।वही आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान EOW की विजय भाटिया की 7 दिन के रिमांड की मांग…
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में Covid-19 के एक्टिव केस बढ़कर 4000 के करीब हो गए हैं। इसके साथ ही हर दिन मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कितने एक्टिव केस? स्वास्थ्य मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार 2 जून 2025 तक देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961 हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में मिले…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जो ‘वॉटर स्ट्राइक’ की रणनीति अपनाई है, उससे पाकिस्तान में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। खरीफ फसलों के लिए नदी नहरों से पानी न मिलने से किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है। सिंधु-झेलम से लेकर चिनाब नदी में पानी का प्रवाह एकदम कम है। भयंकर गर्मी और पानी न होने से खेतों में भी चौड़ी दरारें हो गई हैं। गिड़गिड़ा रहे शहबाज, भारत के फैसले पर रोना रोया पाकिस्तान में फसल बुआई के लिए पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन गई है। भारत ने चेनाब नदी का जल…
बीजापुर – कुटरू थाना क्षेत्र में उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कुटरू और उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा तकनीकी सहायक एवं पंचायत सचिव के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का किया है। घटना उस वक्त की है, जब तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम (भैरमगढ़) एवं ग्राम पंचायत उसकापटनम के सचिव बाबू राव पुलसे, पंचायत के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। लौटते समय सड़क पर वाहन को साइड न…
मनेन्द्रगढ़ – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने अपहृत बच्ची को ढूंढ निकला और आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर का है. जानकारी के अनुसार, रविवार को बच्ची रोज़ की तरह अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे. बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और उसे लालच में फंसाकर अपने साथ ले गया. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की,…
बिलासपुर – मैरिज ब्यूरो की आड़ में अपने ही पति का सौदा कर लाखों की ठगी करने वाली सतनाम मैरिज ब्यूरो संचालिका समेत आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के बाद पड़िता से लगभग 7 लाख रुपए लेकर आरोपी पति अपनी पहली पत्नी के साथ फरार हो गया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 दिन के अंदर ठग दंपत्ति को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया है. ये हैरान करने वाला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती ने जुलाई 2024 में एक मैरिज…
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है, क्योंकि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसे साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए इसकी सही दिशा और देखभाल घर में सुख-शांति लाती है। वास्तु के नियमानुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरा रखें और इसके पास कभी भी झाड़ू, जूते या कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना जरूरी है, ताकि इसके पूरे लाभ मिल सकें। आइए जानते हैं वास्तु…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
