Author: Jan Darbar News

रायपुर – भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, महिला दलाल कंडोम और कैश के साथ पकड़ी गई है, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। मुखबिर से सूचना मिला था कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार कर धनापार्जन रहे हैं। जिस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर गवाहों एवं संपूर्ण विवेचना कीट के नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया, पांईटर को जवाबदारी देते हुए समझाइश देकर उनके सहमति बाद पांईटर को 1500 देकर इटालिया…

Read More

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पीएसजी की चैंपियंस लीग जीत का जश्न मना रहे प्रशंसकों के बीच अचानक हिंसा फैल गई। इससे खेल के मैदान से लेकर सड़कों पर बड़ी हिंसा, आगजनी और मारपीट देखने को मिली। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में अबतक कम से कम 81 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पेरिस में चैंप्स-एलिसीज़ में खेल देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को आंसू गैस और मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा। शहर में कई जगह हिंसक झड़पों का दौर जारी है। यह हिंसा उस वक्त शुरू हुई, जब बड़ी संख्या…

Read More

Miss World 2025 Winner: 72वें मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य समापन शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ. थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं. इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया. भारत की सुंदरी नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के ताज की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं. नंदिनी गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया…

Read More

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया था. जहां टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को हाथ मिलाने से कतराते हुए देखा गया. लोगों को लगा शायद कोई कंफ्यूजन हो गया होगा. मगर मैच के दौरान गिल के आउट होने के बाद पंड्या ने उनके पास से गुजरते हुए जिस तरीके से सेलिब्रेट किया. लोगों को दूसरे पल समझने में बिल्कुल देरी नहीं लगी कि उनके बीच कुछ तकरार चल रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इन खिलाड़ियों को लेकर भला…

Read More

रायपुर – अनिमेष कुजुर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय हासिल किया, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। विपरीत परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम और पूर्ण समर्पण से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। अनिमेष उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो छोटे शहरों से बड़े सपने संजोकर विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं। हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें, छत्तीसगढ़ और देश का मान यूं ही बढ़ाते…

Read More

Vastu tips for main door – वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना अशुभ माना गया है। जानें घर के मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं होना चाहिए घर वह जगह है जहां व्यक्ति को सुकून और शांति दोनों मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या मेनगेट के आसपास की चीजों का प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है। भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण व्यक्ति मेनगेट के सामने की कुछ चीजों को इग्नोर कर देता है, जो कि वास्तु…

Read More

नई दिल्ली – पूर्वोत्तर राज्यों में दिनों से लगातार हो रही बारिश और उससे नदियों में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश, बाढ़ और भू स्खलन होने से अबतक 30 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इस तरह से अचानक बारिश के बाद आई बाढ़ से पूरे नॉर्थ-ईस्ट में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो…

Read More

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रविवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शहर के सुभाष चौक से महगवां चौक तक के मार्ग पर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया जा रहा है. मौके पर प्रशासनिक अमला भारी संख्या में जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा हुआ है. नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. सड़कों के दोनों ओर बने अवैध निर्माणों को हटाने का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू किया गया. प्रभावित…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी को एक और बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और एसीबी के राडार में रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को एसीबी ने दिल्ली स्थिति उनके ठिकाने से अरेस्ट कर लिया है। एसीबी कारोबारी को दिल्ली से अरेस्ट कर छत्तीसगढ़ लेकर आ रही है। जानकारी के अनुसार एसीबी के अफसर आरोपी शराब कारोबारी को फ्लाइट से लेकर रायपुर आ रहे हैं। रायपुर लाने के बाद एसीबी कारोबारी से पूछताछ करेगी,इसके अलावा कानूनी कार्रवाई सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगी। शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने…

Read More

रायपुर – NIA ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में देश भर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान देश के आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल राज्यों में पाकिस्तान खुफिया संचालकों (पीआईओ) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गई। एनआईए की टीमों ने तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और संवेदनशील वित्तीय दस्तावेज, अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत पाकिस्तान स्थित गुर्गों द्वारा चलाए जा रहे जासूसी रैकेट के सुराग के लिए उनकी गहन जांच की जा…

Read More