Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अमेरिका से आ रही Air India की एक और फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को विमान से उतारा गया नीचे
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। अमेरिका से देर रात कोलकाता पहुंचे फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। सुबह 5 बजे के करीब यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया पायलट की ओर से लगभग…
बिलासपुर : कोटा पुलिस ने देर रात ढाबा, लॉज व होटल में दबिश देकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. माहामाया ढाबा में बिना लाईसेंस के शराब बिक्री की जा रही थी. पुलिस की टीम ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है. कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि ग्राम गोबरीपाठ स्थित महामाया ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है. ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब परोसा जाता है. सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात ढाबा में छापामार कार्रवाई की.…
बिलासपुर – कुंदरू सब्जी खाने के कारण एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए हैं. सभी लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है. मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर के भिलाई निवासी फूलचंद ने बताया कि 15 जून रविवार की रात करीब 9 बजे सभी लोग कुंदरू की सब्जी के साथ भोजन किया. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो गए. सोमवार की सुबह 4 बजे एक-एक कर सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते चार वयस्कों…
रायपुर – प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर चिंता का कारण बनती जा रही है। बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। संक्रमण की ताजा लहर ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर और रायपुर में 3-3, दुर्ग में 2 तथा महासमुंद और सरगुजा जिले में 1-1 नए संक्रमित मरीजों की…
17 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।…
महासमुंद – प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जन सुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर या…
रायपुर – पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास करने के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को परदेशिया तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है, के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त…
भाटापारा – जिले में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद है. ताजा मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह से आया है, जहां एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित परमेश्वर साहू ने गिधौरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने खनिज से जुड़े लोगों पर उसके साथ माइनिंग वालों का मुखबरी होने के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता…
कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई एक महिला के नवजात शिशु की सोमवार को रूटीन टीकाकरण के कुछ देर बाद अचानक मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तीन दिन के मृत नवजात का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। मृत शिशु की मां का नाम सोना निर्मलकर है। नवजात अपनी मां की गोद में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी को सात साल…
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जयनगर इलाके में एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक महिला यात्री को इसलिए सरेआम बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि महिला ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के लिए उसे टोका था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बहस के बाद रैपिडो ड्राइवर महिला को थप्पड़ जड़ देता है, जिससे महिला सड़क पर गिर जाती है। यह घटना 14 जून की है। जब सड़क किनारे दोनों के बीच बहस हो रही थी और ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ जड़ा तो…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
