Author: Jan Darbar News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है, ”लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य…

Read More

अंबिकापुर – जिले में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक अपनी हवस मिटाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक टाल मटोल करने लगा। जब इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजन को हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। नाबालिग युवती…

Read More

रायपुर : सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश सरकार ने वापस ले लिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस आदेश पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसे सुनिश्चित करने कड़ा संदेश दिया है. सूत्रों की माने तो इस आदेश के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर अविलंब इसे रद्द करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने स्वभाव से सहज और सरल माने जाते हैं, लेकिन इस प्रकरण में अपने स्वभाव के विपरीत जाते हुए उन्होंने बेहद तल्ख़ लहजे में…

Read More

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर पुलिस ने एक और खुलासा किया है। सोनम ने शादी से पहले एक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे, बाद में जांच में पता चला कि यह उसके प्रेमी राज कुशवाह का छद्म नाम ‘संजय वर्मा’ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शादी के बाद भी कॉल रही जारी पिछले महीने पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम…

Read More

19 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…

Read More

कोरबा: शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक ने नशे की हालत में भाजपा कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। मामला जब तूल पकड़ा, तो उन्हें पार्षद कार्यालय बुलाया गया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। यह मामला कोरबा के सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 62 का है। इस वार्ड के शासकीय माध्यमिक शाला में भानु प्रताप यादव शिक्षक के पद पोस्टेड है। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे की हालत में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गालियां देते नजर आ रहा। जब इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को…

Read More

मत्स्य विभाग की ओर से वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के लिए संरक्षण देने के लिए जिले की तालाबों, जल स्त्रोतों, नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदीयों और जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को ‘बंद ऋतु (क्लोज सीजन)’ के रूप में घोषित किया है। इनमें सभी प्रकार का मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रुपये का जुर्माना और दोनों सजा एक साथ होने…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले 16 जून को छत्तीसगढ़ आने वाले थे। मगर अहमदाबाद विमान दुर्घटना की वजह से उनका आना स्थगित हो गया था। पता चला है, अमित शाह का संशोधित दौरा तैयार हो गया है। वे 22 जून को शाम रायपुर आएंगे। रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में वे रात्रि विश्राम करेंगे। अमित शाह रायपुर दौरे में नक्सल इश्यू को लेकर बड़ी बैठक करेंगे। इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुकमा नक्सली हमले में शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि देने उनके घर…

Read More

कोंडागांव – शिक्षा के युक्तियुक्तकरण के विरोध में बुधवार को कांग्रेस द्वारा निकाली गई शिक्षा न्याय यात्रा ने उस समय उग्र मोड़ ले लिया है। जब रायपुर नाका के पास बैरिकेट बनाकर पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जिसमें आरक्षक मनोज कोर्राम गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान धक्का-मुक्की के बीच आरक्षक मनोज कोर्राम ज़मीन पर गिर पड़े और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों ने उन्हें तत्परता दिखाते हुए कंधे पर उठाकर…

Read More

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर 12 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल लेकर आ गए. नक्सलियों ने अब उन सभी लोगों को रिहा कर दिया है. सभी सकुशल अपने घर लौट गए हैं. हत्या और अपहरण की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आज तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव के 12 लोगों का अपहरण किया और उन्हें जंगल लेकर आए. बताया जा रहा है कि करीब 7 लोगों के…

Read More