Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Jan Darbar News
Rahul Gandhi hydrogen bomb: पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi birthday) पर हाइड्रोजन बम राहुल गांधी फोड़ सकते हैं। जी हां… राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर बिहार विधानसभा चुनावों से पहले “हाइड्रोजन बम” फोड़ने की बात कही थी। 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में संभावना है कि अपने कथित “हाइड्रोजन बम” को कांग्रेस सांसद पीएम मोदी के जन्मदिन पर फोड़ सकते हैं। राहुल गांधी हरियाणा और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कथित वोट चोरी के आंकड़े पेश कर सकते हैं। बता दें कि…
रायपुर. राजधानी में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई. शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिशा-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर स्थित है. यह 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.…
*सितंबर में 50 हजार मीट्रिक टन केन्द्र से यूरिया आने का दावा भी झूठा साबित हुआ* रायपुर/11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए किसानों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल खुल नहीं रहा, किसान परेशान है, पंजीयन हो नहीं पा रहा। सरकार सभी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। इसलिए यह सब कठिनाई पैदा की जा रही ताकि पंजीयन नहीं हो। हमारी मांग है धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की पुरानी प्रक्रिया…
*छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य, देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ काफी आगे* *मुख्यमंत्री श्री साय 97वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस “फोरम ऑफ रेगुलेटर्स” की बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 11 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमारा प्रयास इससे भी आगे बढ़कर इसे 5 लाख छतों तक पहुँचाने का है। इस योजना के…
*महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल* *बीजापुर में 6 टन प्रतिघंटा क्षमता के राइस मिल की स्थापना करेंगे गीदम के सोहैल रिजवी* रायपुर 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं के मद्देनजर इस वर्ष…
*सुरक्षा बलों की वीरता और जनता का विश्वास बना नक्सल उन्मूलन की ताकत – मुख्यमंत्री* रायपुर, 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले…
मैनपाट के तराई में स्थित कुल 21 ग्राम पंचायत हैं। यह क्षेत्र सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 के अंतर्गत आता हैं। इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ( डीडीसी ) इंजिनियर श्री निर्मल कुजूर जी हैं। वे अपने क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को पेसा नियम 2022 एवं पंचायती राज अधिनियम से संबंधित जानकारी देने की उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभियान चलाना शुरू कर दिए हैं। उसी के संबंध में दिनांक 11/09/2025 को ग्राम पंचायत कतकालो में पेसा अधिनियम एवं पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत…
सीतापुर क्षेत्र में किसानों के द्वारा रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामो से बचाने के लिए एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नैनो उर्वरकों का आविष्कार किया गया है। किसानों को इस नई वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करके नवाचार करने की आवश्यकता है। नैनो उर्वरकों के प्रयोग विधियों को समझने और समझाने की आवश्यकता है।जिससे प्रतिवर्ष उर्वरकों की नगण्य आपूर्ती के विकल्प के रूप में इस स्वदेशी तकनीक (मेड इन इंडिया) उर्वरक को जिसे FCO में शामिल किया गया है, वैसे उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आने के कारण, इससे जुड़े…
अकेले अम्बिकापुर शहर के 111 मतदान केन्द्रो पर 388 ऐसे मकान हैं, जहां 20 या उससे अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूचि में रजिस्टर हैं और ऐसे मतदाताओं की संख्या 10662 है। इस बात का रहस्योद्घाटन करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने यह भी बताया कि शहर में कुछ ऐसे मकान भी मौजूद हैं, जहां डेढ सौ से अधिक मतदाताओं के नाम एक ही मकान नंबर पर पंजीकृत हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि अकेले अम्बिकापुर विधानसभा में 630 से अधिक डुप्लीकेट वोटर मौजूद हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा…
ग्राम पंचायत कतकालो के निवासी परमेश्वर डोरा माझी की पुत्री स्वर्गीय अमृता डोरा माझी जिसकी मृत्यु 23/09/2021 को आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी, यह एक बहुत दुखद घटना था। जिसके बाद पिता परमेश्वर डोरा माझी ने तहसील में मुवाजा के लिए आवेदन किया था। केस लम्बे समय से तहसील कार्यालय में पेंडिग था। तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने से भी फ़ाइल आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उससे परमेश्वर डोरा माझी बहुत परेशान था, अंतत: क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य इंजिनियर निर्मल कुजूर (डी.डी.सी.) के पास परिवार सहायता राशि नहीं मिलने का बात कही थी। उसके…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
