Author: Jan Darbar News

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के निर्देश पर अम्बिकापुर कोतवाली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आवेदन दिये जाने के उपरांत आज सरगुजा जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने भी इस मामले में अपने क्षेत्र से संबंधित थानों में FIR के लिये आवेदन दिया है। पिंटू महादेवन केरल राज्य में भाजपा के प्रवक्ता की हैसियत से टीवी डिबेट में हिस्सा लेता है। वो पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का केरल राज्य का अध्यक्ष रहा है। नेपाल में हुए प्रदर्शन पर एक मलयाली चैनल के डिबेट में उसने विवादास्पद टिप्पणी करते…

Read More

नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, संगठन में नई ऊर्जा का संचार अम्बिकापुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा से सरगुजा जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। घोषित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष – दिनेश साहू, मधुसूदन शुक्ला, चंद्रिका यादव, विकास पाण्डेय, मधु चौदाहा , इंदर भगत, महामंत्री – विनोद हर्ष , अरुणा सिंह, मंत्री – रजनीश पाण्डेय, वैभव सिंह देव, रज्जु राम , नीरू मिस्त्री, पूनम टेकाम, सुनीता राजवाड़े, कोषाध्यक्ष – निश्चल प्रताप सिंह,…

Read More

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात रतनपुर के मां महामाया मंदिर में चाकूबाजी से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद को लेकर युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा। घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला मुख्यालय से…

Read More

अम्बिकापुर/ सरगुजा राजपरिवार के वर्तमान मुखिया एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने पारिवारिक परम्पराओं का निर्वहन करते हुए मां महामाया मंदिर पहुंच मां की विशेष श्रृंगार, संधि पूजा की। हम आपको बता दें कि अम्बिकापुर में स्थित मां महामाया मंदिर में विराजमान मां महामाया सरगुजा राजपरिवार की कुलदेवी हैं तथा प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राजपरिवार द्वारा परम्पराओं का निर्वहन करते हुए संधि पूजा की जाती है। इस अवसर पर सरगुजा राजपरिवार द्वारा सर्वप्रथम मां महामाया इसके उपरांत मां समलाया और रघुनाथ पैलेस पहुंच कर फाटक पूजा, द्वार पूजा की जाती है जिसके बाद औपचारिक रूप…

Read More

रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण उद्योगों को गति देने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं और आम नागरिकों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (ऑनलाइन) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (ऑफलाइन) शामिल…

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के आठवें दिन का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय टी एस सिंह देव जी सरगुजा महाराज, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कृष्ण कुमार पाठक जी, विनोद भाई एवं ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी के द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं आरती हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ किया गया। तत्पश्चात माननीय टी एस सिंह देव जी ने सभी को नवरात्रि,आने वाले दशहरे व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करती यह चैतन्य देवियों की भव्य झांकी में सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी निराली छटा लिए उदित होती है। दुर्गा, वैष्णवी,…

Read More

*मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद* रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज…

Read More

*साहित्यकार समाज का दर्पण होता है जो समाज को दिशा दिखाता है- चिंतामणी महाराज* *अपनी लेखनी से समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने वाले रचनाकारों का कोटि कोटि अभिनंदन- भारत सिंह* //अंबिकापुर// भाजपा के “सेवा पखवाड़ा अभियान” अंतर्गत “साहित्यकार सम्मान व कवि सम्मेलन” का आयोजन स्थानीय भारतेंदु भवन में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने साहित्यकारों…

Read More

रायपुर/29 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।…

Read More

जतरा टाना भगत का जयंती समारोह संत गहिरा गुरु आश्रम में मनाया गया। जनजाति गौरव युवा समाज अंबिकापुर सरगुजा द्वारा जतरा टाना भगत जी का जयंती भाथूपारा में स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम, मणिपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जतरा टाना भगत ने जनजातीय समाज में स्वाधीनता का अलख जगाया ही साथ में सामाजिक, धार्मिक चेतना का संचार किया। उनके योगदान एवं बलिदान से समाज को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उरांव समाज के इतिहास एवं संस्कृति के बारे…

Read More