Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर/10 जुलाई 2025। सहकारी समितियों में खाद की किल्लत को सरकार का किसान विरोधी षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खरीफ की बुवाई का समय तेजी से बीत रहा है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है किसान परेशान है, सरकार के द्वारा किसानों को पहले एनपीके का विकल्प देने की बात कही गई और अब नैनो डीएपी का झांसा दे रहे हैं। असलियत यह है कि सरकार नहीं चाहती कि किसान भरपूर उत्पादन ले सके, ताकि समर्थन मूल्य पर कम धान खरीदी करना पड़े, यही वजह है…
शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन…..नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर किया स्वागत
जशपुरनगर:- प्रदेश में नई शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ राज्य भर के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है. जशपुर जिले में भी पूरे उत्साह के साथ स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जा रहा है. इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोरिया में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गोरिया के उप-सरपंच शामिल हुए. जहां मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. नव-प्रवेश नौनिहालों…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, मुख्यमंत्री साय ने कहा- पूरी तरह से तैयार है सरकार…. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही. बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी रायगढ़ में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे. आयोजन के लिए रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे* रायपुर 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त…
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। रायपुर/ इस अवसर पर श्री मनीष कोरव, खिलाड़ी श्री विपिन कुर्मी, कोच श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, श्री रोहित काले, श्री अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं* रायपुर 9 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा है। यह दिन गुरु के अमूल्य ज्ञान, मार्गदर्शन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का आलोक…
*मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि* रायपुर 9 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा…
*भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है – किरण सिंह देव* *विकसित भारत ,विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा पर प्रशिक्षण वर्ग मील का पत्थर सिद्ध होगा -अरुण साव* मैनपाट/अम्बिकापुर/रायपुर। योग, शारीरिक अभ्यास के साथ प्रारंभ सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने बजट एवं प्रावधान विषय पर और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी ,प्रांत संघ चालक अभय राम जी ने उपस्थित सांसद विधायकों का समग्र मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में सभी उपस्थित सांसद विधायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
सरगुजा / खेती-किसानी पर निर्भर राज्य के अन्नदाता दिन-प्रतिदिन लंबी कतारों, कालाबाज़ारी और अफसरशाही के शोषण का शिकार हो रहे हैं। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत जी ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की इच्छा जताई थी, ताकि किसानों की समस्याओं को सीधे सरकार के समक्ष रखा जा सके।लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह रही कि एक जनप्रतिनिधि और किसानों के हितों की आवाज़ को सुनने के बजाय, पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें मिलने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि किसानों की आवाज़ को दबाने का…
*अनोखी सोच द्वारा असहाय परिवार के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया गया* अंबिकापुर/ अनोखी सोच एक समाज सेवी संस्था जो मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों को निभाने में अग्रणी रहती है, उसने आज एक निर्धन व्यक्ति का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न कराया। विदित हो कि मृतक बंटी कश्यप उम्र लगभग 32 वर्ष महामाया पारा का निवासी था, जिनकी मृत्यु कल रात पानी में डूबने से हो गई। उनके पिता का नाम स्वर्गीय देवानंद कश्यप है, जिनका देहांत 2 माह पूर्व ही हुआ है। इनका परिवार अति निर्धन एवं असहाय है, और दाह संस्कार करने में भी सक्षम नहीं…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
