Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है* रायपुर, 29 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय…
अम्बिकापुर / आयोजन की संयोजक महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी थीं।कार्यक्रम वाटर पार्क में आयोजित था। महिलाओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कुर्सी दौड़,नृत्य,गायन और कविता की प्रतियोगिता रखी गयी। कुर्सी दौड़ में प्रतिमा सोनी,उर्मिला कुशवाहा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में नुजहत फातिमा प्रथम स्थान पर रहीं। नृत्य में मंजू मुखर्जी, सपना सिन्हा, प्रीति सिंह सहित अन्य महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित था। बेहतर ड्रेस कोडिंग और साज-सज्जा के लिए प्रीति सिंह और उर्मिला कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गीता प्रजापति, शमा परवीन, सन्ध्या रवानी,सावित्री…
21वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप चेन्नई में छत्तीसगढ़ रही उपविजेता.. 21वीं सब- जूनियर राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप चेन्नई तमिलनाडु में दिनांक 24 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में सरगुजा जिले से सब-जूनियर टीम में रुद्राक्षी जैन, संजना मिंज, रीत्विक राज गुप्ता, आयुष बारी शामिल थे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ टीम उपविजेता रही। विजेता…
नागपंचमी के शुभ अवसर पर अंबिकापुर शहर की अनोखी सोच सामाजिक संस्था ने अपने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के उद्देश्यों के अंतर्गत स्थानीय बाबा विश्वनाथ एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा का कार्य सम्पन्न कराया।जिसमें आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चन किया और महादेव और बजरंगबली से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात संस्था द्वारा मणिपुर क्षेत्र में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन प्रारंभ कराया जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही। कुश्ती में छोटी उम्र से लेकर बड़े पहलवानों ने अपने कुश्ती के जोहर का…
//अंबिकापुर// संगीत संघ व जिमनास्टिक क्लब अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब की पुण्य तिथि पर गीत संगीत की सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” का आयोजन 31 जुलाई को किया गया है। यह जानकारी देते हुए संगीत संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष संतोष दास सरल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गायक मोहम्मद रफ़ी साहब की पुण्यतिथि संगीत संघ व जिमनास्टिक क्लब अंबिकापुर मिलकर मना रही है। कार्यक्रम 31 जुलाई दिन- गुरुवार को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्कूल रोड, अंबिकापुर में सायं 06:30 बजे…
रायपुर/ -छत्तीसगढ़ में हाल ही में निगम मंडल और आयोग अध्यक्षों का नियुक्तियां सरकार ने की हैं जिसमे क्रेडा के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। अब भुपेंद्र सवन्नी पर विभाग में नया सिस्टम बनाकर ईकाईयों से अपने लिए 3% कमीशन की मांग करने और नहीं देने पर कार्रवाई करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में वेंडर सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिकायत की है। बता दे की पत्र में सुरेश कुमार व अन्य ने कहा कि हम सभी क्रेडा में विगत कई सालों से वेंडर के…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे आयोजित कार्यशाला में जिले के समस्त थाना/चौकी के समंस वारंट मददगार आरक्षक हुए शामिल। :- कार्यशाला मे मददगार आरक्षकों को ई-समंस की तामिली के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी। :- समंस वारंट मददगार, CCTNS आपरेटर एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक को आपस में समन्वय बनाकर ई-समंस की समय पर शत प्रतिशत तामिली करने दी गई हिदायत। ⏩ समंस वारंट की तमिली की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के पश्चात समंस वारंट अब सीधे कोर्ट से पुलिस थाने ऑनलाइन आ रहे हैं जिसका प्रिंट आउट लेकर सम्बन्धित के पास जाकर…
*गौसेवा के साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी दिया जा रहा है विशेष जोर* रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी…
*छतों के झड़ने लगे हैं प्लास्टर आए दिन छात्रों के साथ दुर्घटना की संभावना* अंबिकापुर, [28/08/25]: अंबिकापुर के राजीव गांधी पीजी कॉलेज की बदहाल और जर्जर इमारतों को लेकर आजाद सेवा संघ ने आज कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है और अविलंब कार्यवाही की मांग की है। बदहाल स्थिति उजागर आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने प्राचार्य महोदय का ध्यान कॉलेज परिसर की कई इमारतों की ओर आकर्षित किया, जो वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। विशेष रूप से…
रायपुर, 28 जुलाई 2025/ सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
