Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 22 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों पर भाजपा की विष्णु देव सरकार ने महंगाई का बड़ा वार किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाता था, जिससे आम जनता को राहत मिलती थी। भाजपा सरकार आने के बाद इस सीमा को घटाकर मात्र 100 यूनिट कर दिया गया है। अब 750 रुपये का बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को 1350 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। 300 से 500 यूनिट बिजली खपत पर 1100 रुपये का…
117 एकड़ शासकीय भूमि प्रकरण में आयुक्त सरगुजा संभाग ने तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए :::::::::::: अम्बिकापुर// कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग, अंबिकापुर द्वारा तहसीलदार अंबिकापुर को निर्देश जारी करते हुए भाजपा नेता आलोक दुबे एवं उनके पारिवारिक सदस्यों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आदेश दिया गया है। मामला ग्राम फुंदरिडीहारी, अंबिकापुर स्थित भूमि खसरा नंबर 423, 424, 425, 427 और 430 कुल रकबा 117 एकड़ से संबंधित है। यह भूमि न्यायालय राजस्व मंडल छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 16 अप्रैल 2014 के आधार पर शासकीय मद में दर्ज करने का आदेश…
सरगुजा संभाग की आदरणीय विद्या दीदी जी ने सभी कैदी भाइयों को भाईचारे की भावना लाने की बात कही कि हम सब एक परमपिता परमात्मा के संतान हैं आत्मा रूप में हम सब भाई-भाई हैंl इसीलिए तो नारा लगाते हैं हिंदू, मुस्लिम सिख, इसाई आपस में हम सब भाई- भाई हैं। आगे जीवन का महत्व बताते हुए कहा हमारा जीवन बहुत कीमती है यह जीवन के अच्छे बुरे कर्म के रचयिता हम स्वयं है क्योंकि जो कर्म हम करते हैं उसी का फल हमें मिलता है चाहे वह अच्छा हो या बुरा परंतु इस सुंदर जीवन में अवरोध डालने…
*रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ : बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार* रायपुर 9 अगस्त 2025/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत…
अम्बिकापुर/विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के समापन अवसर पर चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर एवं एलांयस फार बिहैवियर चेन्ज के संयुक्त तत्वावधान् में संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम । कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के द्वारा श्री गणेश भगवान एवं मां सरस्वती के पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात् संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं के द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्व स्तनपान…
*भाईचारे का बंधन, खेल भावना के संगसरगुजा के खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज़ में मनाया राखी पर्व बास्केटबॉल पोल पर राखी बांधकर दिया एकता और सुरक्षा का संदेश* अंबिकापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरगुजा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल पोल पर राखी बांध कर और एकता का अद्भुत संदेश दिया। खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल के पोल को खेल के आस्था का प्रतीक मानकर उस पर राखी बांधी और खेल भावना के माध्यम से खेल के प्रति समर्पित भावना व आस्था प्रैम के रिश्तों की डोर को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ग्राउंड के पास लगे पेंड – पौधों…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बसंतपुर पुलिस ने एक अपहरण और फिरौती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी देकर उसके भाई से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के रजखेता गाँव के रहने वाले बृजेश सिंह ने 8 अगस्त, 2025 को बसंतपुर थाने में अपने भाई विजय मरकाम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बृजेश ने बताया कि 7 अगस्त को…
एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्दन गुप्ता ने समग्र शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षक भर्ती मे लगभग 100 करोड़ के महाघोटाले के संबंध में लिखा मुख्यमंत्री को पत्र चन्दन गुप्ता ने आरोप लगाया कि विगत दिनों समग्र शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षक भर्ती के के लिए टेंडर GEM पोर्टल से निकाला गया एवं अनुबंध 11 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ जानकारी अनुरूप कुल 6 निजी कंपनियों को 1560 पदों पर भर्ती के लिए टेंडर दिया गया हैरानियत की बात यह है कि 11 जुलाई 2025 को ही टेंडर प्रक्रिया संपन्न हुआ और आनन-फानन में टेंडर कंपनियों ने गुपचुप तरीके…
*छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर* *हस्ताक्षर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *फाउंडेशन द्वारा आईआईएम एवं एनआईटी को 172 करोड़ रुपये का योगदान* रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय…
रांची के होटल रेडिशन ब्लू में हुआ द ग्लोबल बिजनेश ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 का आयोजन। ================ झारखंड के राजधानी रांची के होटल रेडिशन ब्लू में द ग्लोबल बिजनेश ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 का आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री जरीन खान के करकमलों से बेस्ट आरटीआई, पी आई एल एक्टविस ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया । =================== सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
