Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर की कार्यवाही। :- अभियान के दौरान 08 लाख रुपए से अधिक का मोबाइल हुआ बरामद। :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित। :- भविष्य मे भी साइबर सेल द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द। ⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर जिला सरगुजा द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु अभियान की…
*रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन एवं सदस्य मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-07 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 13/08/2025 को प्रातः 11:30 बजे से किया जावेगा। हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in से प्राप्त की जा सकेगी। कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली क़िस्त राशि 1,52,300/- प्रति…
प्रबुद्ध सोसायटी ,भीखू संघ एवं इन्डियन एक्यूप्रेशर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित “अन्तर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह” म्यांमार बुद्ध बिहार कुशीनगर उत्तर प्रदेश में समाज सेवा ,शिक्षा,योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े चयनित चौबीस समाजसेवियों को मुख्य अतिथि डॉ भदन्त ज्ञानेश्वर के कर कमलों से दिया गया। योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवारत वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के परामर्शदाता को “अन्तर्राष्ट्रीय योग श्री अवार्ड 2025 ” दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी छत्तीसगढ़…
अंबिकापुर/ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रजा यूनिटी फाउंडेशन अंबिकापुर के द्वारा दिनांक 7.9.2025 दिन रविवार को विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल व परामर्श कैंप का आयोजन किया गया है। सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक महामाया रोड इंद्रवाटिका सभा कक्ष में मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद (स.)के मानव सेवा के संदेश के अनुसार समाज के सभी वर्गो हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई व अन्य का इलाज मुफ्त मेँ किया जायेगा। इस मेडिकल कैंप में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध रहेंगे। इस कैंप…
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, बालोद में…
अंबिकापुर/ अनोखी सोच एक समाज सेवी संस्था जो मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों को निभाने में अग्रणी रहती है, उसने आज एक निर्धन बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न कराया। विदित हो कि मृतक दिलकुंवर उम्र लगभग 90 वर्ष थी सत्तीपारा कैलाश मोड़ की निवासी थी, जिनकी मृत्यु कल रात में हो गई थी। इनका परिवार अति निर्धन एवं असहाय है और दाह संस्कार करने में भी सक्षम नहीं है। मृतक अपने पीछे अपनी नतिनी को छोड़ गई है, जो लोगों के घर में झाड़ू, पोछा एवं बर्तन माँजकर उसका भरण-पोषण करती थी। मृतक दिलकुंवर का…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
//अंबिकापुर// छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ निकली तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता…
15 अगस्त पर सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में होगा ध्वजारोहण : सलीम राज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए। वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए लोग देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें और इस अवसर की गरिमा बनाए रखें। आदेश को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने अनुमोदित किया.
अंबिकापुर छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय राजीव गांधी पीजी कॉलेज में आय दिन अनियमितता सामने आती है ऐसे में एक बार फिर सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज राजीव गांधी पीजी कॉलेज में LLB फर्स्ट सेमेस्टर का मेरिट लिस्ट 5 तारीख को जारी किया गया था जिसमें विद्यार्थियों को 6 तारीख से 11 तारीख तक एडमिशन का डेट रखा गया था। जिस बीच 2 दिन छोटी भी थी। 11 तारीख को लास्ट डेट पर कई विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन करने पहुंचे लेकिन शिक्षकों को जैसे बच्चों की कुछ पड़ी ही ना हो सुबह 10:00 से 2:30 तक…
*’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न* //अंबिकापुर// भाजपा के ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका दिवस’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरगुजा जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता व महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
