अम्बिकापुर में हाल ही में हुई जघन्य घटना के विरोध में आज मुख्यमंत्री के आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। किन्तु प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए युवा कांग्रेस सरगुजा के अतीफ रजा को उनके ही घर में House Arrest (नजरबंद) कर दिया गया।

यह कार्रवाई साफ तौर पर यह दर्शाती है कि सरकार और प्रशासन जनता की आवाज से डर रहे हैं और उसे दबाने का प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर उस आवाज को ही कुचलने की कोशिश की जा रही है।
अतीफ रजा ने कहा कि “काला झंडा दिखाना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार ने इस अधिकार को भी छीनने का काम किया है। यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई से न तो आवाज दबेगी और न ही संघर्ष रुकेगा।
“हमारी लड़ाई न्याय की है, और यह लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।”
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस प्रकार से आवाज दबाने का काम करता रहा, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
“आवाज को दबाया जा सकता है, लेकिन खत्म नहीं किया जा सकता।”



