आतिफ़, होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल,अंबिकापुर के तीसरी कक्षा का छात्र हैं। आतिफ की उम्र 8 वर्ष है।और कम उम्र में भी उनकी इबादत का जज़्बा काबिले तारीफ़ है। वो कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी के बेटे हैं।
रमज़ान का महीना सब्र, तक़वा और हमदर्दी का महीना है। रोज़ा इंसान को नफ्स पर काबू पाना, भूखों का एहसास करना कमज़ोरो की मदद करना और अल्लाह तआला की रज़ा हासिल करना सिखाता है। कम उम्र में इबादत की ये तालीम बच्चों को बेहतरीन शख़्सियत बनाने में अहम भूमिका अदा करती है और उन्हें नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है।



