जशपुर जिले में श्री रोहित व्यास कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोयायटी के मार्गदर्शन में सीपीआर सप्ताह में लोगो को सीपीआर जागरूकता किया जा रहा है ।

आज के दिनचर्या में हमे हमेशा सुनने को मिलता है कि हार्ट अटैक से मौत मामला ज्यादातर सुनने को मिलता है, जिसे हम सीपीआर देकर लोगो की जान बचा सकते है, सीपीआर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में सीपीआर सप्ताह मानने का निर्णय लिया है। जिसके संदर्भ में दिनांक 14 अक्टूबर को शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्याल में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला जशपुर द्वारा सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) में प्रशिक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।।
प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्री रुपेश कुमार पाणीग्राही जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं जिला समन्वयक जिला जशपुर ने विस्तार से बताया कि आज हार्ट अटैक का मुख्य कारण क्या है, अटैक से कैसे बचा जा सकता है, क्या क्या सावधानी बरतना चाहिये, दिनचर्या कैसे होना चाहिए, यदि किसी को हार्ट अटैक आ जाता है तो कैसे सीपीआर देना है के बारे में उन्होंने महाविद्यालय के छात्रओं को अवगत कराया श्री पाणिग्राही के सहयोगी मास्टर ट्रेनर श्री वृत नारायण भगत द्वारा सीपीआर देने का डमी के माध्यम से सभी को डेमो करके दिखाया, सभी छात्राओं को मौका देते हुये उनके सीपीआर देने का प्रैक्टिकल भी कराया ।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि सीपीआर तुरंत शुरू करने से व्यक्ति के मस्तिष्क और हृदय को ऑक्सीजन मिलती रहती है, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती है। दुर्घटना, डूबने, करंट लगने या हार्ट अटैक जैसी स्थिति में सीपीआर देने से एम्बुलेंस या डॉक्टर के आने तक व्यक्ति की स्थिति को स्थिर रखा जा सकता है अगर हृदय रुकने के पहले 4-5 मिनट के अंदर सीपीआर शुरू कर दिया जाए, तो व्यक्ति के जीवित बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है सीपीआर केवल डॉक्टरों या नर्सों को नहीं, बल्कि आम लोगों को भी आना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद की जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि हर घर, स्कूल, कार्यालय और सार्वजनिक स्थान पर कम से कम एक व्यक्ति इस जीवनरक्षक तकनीक में प्रशिक्षित हो।
सीपीआर सप्ताह के बारे में डॉ जी एस जात्रा सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि सभी जगह सीपीआर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे अधिक के अधिक लोगो को सीपीआर देने आना चाहिये 15 तारिक को जिला पंचायत भवन जशपुर के आडिटोरियम में, 16 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, 17 को कॉलेक्ट्रेड कार्यालय के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को सीपीआर के बारे में जिला रेडक्रॉस अधिकारी के द्वारा जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जावेगा जिससे अधिक से अधिक लोगो को हार्ट अटैक से बचाया जा सके ।
कन्या महाविद्यालय के कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री द्विवेदी जी, प्राध्यापक गण, महाविद्यालय के 170 छात्राएं एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के श्री बीरेंद्र भगत उपस्थित थे।



