AMBIKAPUR: रमजान माह के पवित्र अवसर पर मदीना मस्जिद अजीरमा में पढ़ी जाने वाली तरावीह नमाज़ आज मुकम्मल हो गई। इस मौके पर मस्जिद के इमाम साहब को अजीरमा की आवाम की ओर से ₹50,000 नगद नजराना देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और इमाम साहब को फूलों की माला पहनाकर मुबारकबाद दी। पूरे मस्जिद परिसर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की जायज़ तमन्नाओं को कबूल फरमाए। आमीन। 🤲🏻



