:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 50 हजार रुपये किया गया बरामद।
:- आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल कश्यप साकिन गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी जीवन ज्योति हॉस्पिटल मे बिलिंग का कार्य करता है कि दिनांक 04/01/26 को प्रार्थी प्रतिदिन की भाती अपने मोटरसायकल से जीवन ज्योति हॉस्पिटल काम हेतु गया था, और सपने मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG/15/DK/8921 को पार्किंग स्टैंड मे खड़ा कर अंदर काम करने चला गया था जो ड्यूटी ख़तम कर रात 8:00 वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मोटरसायकल का काफी पत्ता तलाश किये लेकिन पता नहीं चला, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 12/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी गए मोटरसायकल एवं मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि हर्रा टिकरा निवासी रामेश्वर दास उक्त चोरी के वाहन को लेकर घूम रहा है, पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी रामेश्वर दास की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अता उर्फ़ रामेश्वर दास आत्मज सखा दास उम्र 25 वर्ष साकिन हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसायकल कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपये जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, राजेंद्र लकड़ा, पवन गुलेरी सक्रिय रहे।



