:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:-आरोपी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से मारपीट कर स्कूटी एवं मोबाइल लूटपाट की घटना को दिया था अंजाम।
:- आरोपी पूर्व मे मोटरसायकल चोरी के मामले मे चालान किया जा चुका है।
:- मामले मे शामिल एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अशोक टोप्पो साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 08/04/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 05/04/26 के दोपहर मे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीव्ही 7728 से गुदरी से सब्जी लेकर वापस घर आ रहा था, शिवधारी तालाब के पास पहुंचा था कि उसी समय जानपहचान का एक युवक एवं उसका साथी आदर्श टोप्पो प्रार्थी को चिल्लाकर बुलाये तब प्रार्थी उनके पास गया तब आदर्श टोप्पो एवं अन्य आरोपी द्वारा प्रार्थी से ब्रम्ह रोड जाने हेतु स्कूटी माँगा गया, जो प्रार्थी उक्त स्कूटी उसके ऑटो पार्ट्स मालिक का होना बताकर देने से मना कर दिया जिससे आदर्श टोप्पो एवं अन्य युवक द्वारा प्रार्थी को हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट कर स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीव्ही 7728 एवं सैमसंग किपैड का पुराना मोबाईल मय सिम जबरजस्ती लूट कर लेकर भाग गये,, रिपोर्ट करने पर मारपीट की धमकी देने पर प्रार्थी अभी तक रिपोर्ट कराने नहीं आया था, मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 187/26 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौराना विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लेख कर मामले के आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपी आदर्श टोप्पो को उसके सकूनत से पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *आदर्श टोप्पो आत्मज स्व० जयपाल टोप्पो उम्र 20 साल निवासी फुन्दुडिहारी बीचपारा थाना गांधीनगर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर लूट की स्कूटी एवं मोबाइल के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मामले मे शामिल अन्य आरोपी द्वारा उक्त स्कूटी एवं मोबाइल रखना बताया गया है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा, आरोपी पूर्व मे मोटरसायकल चोरी के मामले मे चालान किया जा चुका है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, आरक्षक घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह, मोतीलाल केरकेट्टा, राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।



