अंबिकापुर/ शहर के चौक-चौराहों में शासन के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर शहर के अव्यवस्थित ट्रैफि को व्यवस्थित करने के लिए सिग्नल लगवाया गया है, परन्तु कुछ चौक चौराहों में सिग्नल लगे बहुत समय हो गया और आज तक चालू नहीं किया गया है, जैसे अब्दुल हमीद चौक, जंगम चौक, बंगाली चौक, अग्नेडकर चौक, जिससे आये दिन शहर में कई दुर्घटनाएं हो रही हैं और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर में बढ़ती ट्रैफिक के समस्या को देखते हुये ओवरब्रिज भी शीघ्र बनाये जाने की आवश्यकता है।

जिन चौक-चौराहों में सिग्नल चालू नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र चालू कराने एवं अम्बिकापुर शहर में ओवरब्रिज बनाये जाने की पहल करने का कष्ट करें, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके एवं शहर की जनता के साथ कोई भी दुर्घटना घटित न हो सके।
ज्ञापन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तहसीन अकरम, वसीम अख्तर, अभय लकड़ा,आफताब अंसारी, फरहान आलम, अयान अंसारी, आतिफ खान ,बाबू खान सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



