:-*आवेदिका के घर पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर सत्यता की जाँच की गई*
▶️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका तहरूम निशा पति अब्दुल रहमान अंसारी गौसियानगर खरसिया चौक के पास अम्बिकापुर सरगुजा द्वारा दिनांक 26.11.25 को थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि असगर अली, जावेद, अली, मोबारक अली, मंजूर एवं एहतराम मिलकर विगत रात्री घर में मेरे साथ मारपीट एवं धक्का मुक्की किये इसी दौरान सोने का चैन कहीं गिर गया। की रिपोर्ट पर 26.11.25 को अपराध 896/2025 धारा 351,(2)115(2),191(2),331(6),324(2) बी.एन.एस. पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▶️विवेचना में आवेदिका के सकूनत पर जाकर उसके घर के पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया प्राप्त वीडियो फुटेज अनुसार घटना के समय 25.11.25 की रात्री स्वयं बाहर निकल कर आरोपियो से विवाद करते हुए दिखी है। अनावेदकों के द्वारा आवेदिका के घर में प्रवेष नहीं किये है। अनावेदकों के द्वारा जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वह भूमि प्रार्थिया के भाई से 04 डिसमिल ख़रीद कर अनावेदकों द्वारा अपनी खरीदी गई भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। आवेदिका का बचत 02 डिसमिल भूमि को छोड़कर अनावेदकों द्वारा अपनी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है परन्तु स्थगन आदेश होने पर निर्माण कार्य बंद है। प्रार्थिया द्वारा अनावेदकों के विरूद्ध थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं के अंतर्गत बढ़ा-चढ़ा कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
▶️ वर्तमान में स्थगन आदेश के फलस्वरूप निर्माण कार्य बंद होने के बावजूद आवेदकों द्वारा लोगों को स्वयं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा बिना सत्यता की जाँच किए भ्रामक जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की जा रही है।
▶️सरगुजा पुलिस द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील की जाती है कि किसी भी घटना की सत्यता की जाँच किए बिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भ्रामक जानकारी अपलोड न करें ना ही इस प्रकार के पोस्ट को बढ़ावा दे।



