संवाददाता: राज तिवारी | रायपुर
संत शिरोमणि कबीरदास जयंती महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य हुए शामिल
रायपुर। असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी में पूज्य गुरुदेव संत श्री असंग देव जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित संत शिरोमणि कबीरदास साहेब जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कर्नाटक के माननीय राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव संत श्री असंग देव जी महाराज का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सामाजिक समरसता, मानव सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने संत शिरोमणि कबीरदास जी के विचारों और उपदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि कबीर साहेब का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।



