प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई है, जिसका शुभारंभ 22 सितंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद आलोक दुबे, भाजपा नेता करता राम गुप्ता, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल,व्यवसाई शैलेंद्र गर्ग, प्रेमलता गुप्ता, माधुरी दुबे एवं विद्या दीदी ने दीप जलाकर किया ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि जिन नारियों ने परमात्मा प्रदत ज्ञान के द्वारा अपने अवगुणों एवं विकारों पर विजय प्राप्त कर पवित्रता और दिव्य गुणों की धारणा की है, उन्हीं की यादगार में हम नवरात्रि पर देवियों के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस झांकी के माध्यम से समाज में नारियों के प्रति यही भाव जागृत करना ब्रह्माकुमारीज का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह झांकी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भक्तों के दर्शनों के लिए रहेगी!
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद आलोक दुबे ने नवरात्रि पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि विगत 25 वर्षों से ब्रह्माकुमारी द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी लगाई जा रही है और प्रतिवर्ष इसकी लोकप्रियता नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। उन्होंने ब्रह्मकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू का अनुभव बांटते हुए कहा कि सभी को एक बार वहां अवश्य जाना चाहिए एवं संस्था द्वारा प्रदत राजयोग मेडिटेशन को अवश्य सीखना चाहिए! भाजपा नेता करता राम गुप्ता लोगों के अंदर विकारों को दूर करने के लिए और समाज को सुधारने के लिए चैतन्य देवियों के माध्यम से संस्था के सेवाओं और संदेश की सराहना की! पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा की हम लोग जिन साक्षात देवियों की कल्पना करते हैं ब्रह्माकुमारीज ने देवियों के उन स्वरूपों का साक्षात दर्शन इस झांकी के माध्यम से हम सभी को कराया है। चैतन्य देवियों के दर्शनों से मन पाप से मुक्त होकर असीम शांति और प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था एवं विद्या दीदी का बहुत आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पत्रकार सोनू, श्रवण, व्यवसाई विजय अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने झाकी का दर्शन किया एवं संस्था में म्यूजियम का अवलोकन किया।