राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक इंटेसिंफाईड आई ई सी कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माहेश्वरी के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहरा जिला बलौदाबाजार भाटापारा में इंटेसिंफाईड आई ई सी कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने अपने उद्धबोधन में कहा कि कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य छात्र -छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संबंध में अवगत कराना है। शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर एच. आई. वी. संक्रमण के विषय में जानकारी प्रसारित करना है। ताकि एच आई वी के संक्रमण से बचा जा सके। आउटरीच वर्कर अनिता लहरे ने संस्था के कार्य गतिविधि को अवगत कराते हुए कहा कि एच आई वी संक्रमण फैलने का 4 कारण होते हैं। 4 कारण एवं बचाव के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकरी दिया गया। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना से जूड़ा विगत सन् 2014 से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एचआईवी /एड्स , संक्रमण को रोकने एवं नियंत्रित करने,व्यवहार परिवर्तन के लिए तथा लिंकेज एवं रेफरल हेतु कार्यरत है।साथ ही अधिक जानकरी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर संपर्क करने को कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य लखन लाल साहू, शिक्षक शैल शैनिक, उर्वशी डहरिया, चंद्रप्रभा साहू एवं चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा की अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू का सराहनीय योगदान रहा।



